Saturday, 7 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Exclusive: मनोज बाजपेयी सेट पर बनते थे शेफ, को-स्टार्स को खुद बनाकर खिलाते थे खाना; Divya Dutta ने खोला दिलचस्प राज!

Exclusive: दिव्या दत्ता और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'Last Man in Tower' आज यानी 6 नवंबर को ZEE5 पर रिलीज हो गई है. फिल्म में दिव्या संगीता पुरी के किरदार में हैं, जो अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए मनोज के मास्टरजी वाले किरदार से टकराती हैं. आइए जानते हैं दिव्या ने इस फिल्म को लेकर क्या कहा...

last man in tower zee5 divya dutta manoj bajpayee
last man in tower zee5 divya dutta manoj bajpayee

Exclusive: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सेट पर उनका एक ऐसा अंदाज भी है, जिसके बारे में शायद ही फैंस जानते होंगे. हाल ही में E24 Bollywood के साथ खास बातचीत में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने मनोज बाजपेयी को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. दिव्या ने बताया कि मनोज सिर्फ बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि अपने को-स्टार्स को अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाने के भी शौकीन हैं. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘Last Man in Tower’ और अपने किरदार से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी बताईं.

मनोज बाजपेयी को लेकर दिव्या दत्ता ने खोला राज

दिव्या दत्ता ने मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए उन्हें अपना ‘ड्रीम को-स्टार’ बताया. उन्होंने कहा कि मनोज बेहद सुलझे हुए और प्यारे इंसान हैं. उनके साथ काम करना हमेशा शानदार अनुभव रहता है. लेकिन मनोज को लेकर दिव्या ने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जो काफी दिलचस्प है. उन्होंने बताया कि मनोज को अपने को-स्टार्स को खाना खिलाने का बहुत शौक है. शूटिंग के दौरान वह खुद खाना बनाते थे. इसके लिए तीसरी मंजिल से नीचे जाते, खाना चलाते और फिर ऊपर आकर अपना शॉट देते थे. दिव्या के मुताबिक, लिफ्ट न होने के बावजूद वह कई बार ऊपर-नीचे जाते थे. उन्हें खुद खाने से ज्यादा दूसरों को खिलाना पसंद है.

---विज्ञापन---

मनोज और बोमन के साथ ये सीन हैं दिव्या के फेवरेट

फिल्म में दिव्या दत्ता और मनोज बाजपेयी के बीच काफी टकराव देखने को मिलता है. अपने पसंदीदा सीन के बारे में दिव्या ने बताया कि उनके दो फेवरेट सीन हैं. एक मनोज बाजपेयी के साथ उनके घर के बाहर का गुस्से वाला सीन है, जबकि दूसरा बोमन ईरानी के साथ है. दोनों कलाकारों को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए उन्होंने उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार बताया.

संगीता पुरी के गलत फैसलों पर क्या बोलीं दिव्या?

फिल्म में संगीता पुरी अपने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए मनोज बाजपेयी के किरदार के खिलाफ खड़ी हो जाती है. दिव्या ने कहा कि संगीता के फैसलों को सही नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन उसकी मजबूरियों को समझना जरूरी है. कई बार इंसान अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश में ऐसी हद पार कर जाता है, जहां उसे नहीं जाना चाहिए.

---विज्ञापन---

मां के प्यार पर बोलीं दिव्या दत्ता

दिव्या ने कहा कि मां का प्यार और उसकी भावनाएं अपनी जगह हैं, लेकिन किसी गलत काम को सही नहीं कहा जा सकता. संगीता भी अपने बच्चे के लिए ऐसा कदम उठाती है, जिसका एहसास उसे बाद में होता है. मां की भावनाओं पर सवाल नहीं उठाया जा सकता, लेकिन गलत फैसले को सही भी नहीं ठहराना चाहिए.

ZEE5 पर रिलीज हुई ‘लास्ट मैन इन टॉवर’

दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी और बोमन ईरानी की फिल्म ‘Last Man in Tower’ आज यानी 6 नवंबर को हिंदी में ZEE5 पर रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी मुंबई की एक पुरानी हाउसिंग सोसायटी की है, जहां एक रिटायर्ड टीचर योगेश मिश्रा (मनोज बाजपेयी) अपने घर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता, जबकि बाकी लोग रीडेवलपमेंट के लिए राजी हो जाते हैं. दिव्या दत्ता संगीता पुरी के किरदार में हैं, जो अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए इस फैसले का समर्थन करती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे घर, पैसों, सपनों और पुरानी यादों के बीच इंसानी रिश्ते बदलने लगते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 06, 2026 11:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो