बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से आखिरी समय में दूरी बनाने के कारण मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिसके बाद मामला FWICE तक पहुंच गया। संस्था ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत रणवीर सिंह के समर्थन में सामने आई हैं। अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना ने कहा कि जैसे-जैसे किसी व्यक्ति की हैसियत और सफलता बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके दुश्मन भी बढ़ जाते हैं। उन्होंने रणवीर को हिम्मत बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि सफलता के रास्ते में रुकावटें आना आम बात है। कंगना के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। जहां कई लोग उनके समर्थन की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि रणवीर सिंह को इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।
---विज्ञापन---
Kangana Comes Out In Support Of Ranveer Singh। बॉलीवुड की खोल दी ‘पोल’! बयान हो गया Viral !
रणवीर सिंह 'डॉन 3' विवाद को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से दूरी बनाने पर FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। इस बीच कंगना रनौत उनके समर्थन में उतरीं और कहा कि सफलता के साथ दुश्मन भी बढ़ते हैं। कंगना का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और बहस छेड़ रहा है।
First published on: Jun 03, 2026 01:15 PM
Sponsored Links by Taboola