Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रातों-रात इंडस्ट्री से गायब हुआ TV का ‘अकबर’, सोशल मीडिया से दूर जी रहा गुमनाम जिंदगी!

Rajat Tokas: एक्टर रजत टोकस को 'पृथ्वीराज चौहान' और 'जोधा अकबर' से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। अब पिछले काफी वक्त से वह टीवी और सोशल मीडिया से गायब चल रहे हैं।

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Sep 17, 2025 21:05
Share :
TV से गायब हुए रजत टोकस। Photo Credit- Instagram

Rajat Tokas: ‘पृथ्वीराज चौहान’ बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रजत टोकस एक बार फिर चर्चा में हैं। वह किसी शो या किसी फिल्म में नजर नहीं आने वाले हैं बल्कि फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर इंडस्ट्री से दूर रजत अब हैं कहां? खैर इस सवाल का जवाब तो अभी तक पता नहीं चला है लेकिन ये सच है कि एक्टर की वापसी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जाहिर है कि रजत टोकस को टीवी के बादशाह अकबर के नाम से पहचाना जाता है। शो ‘जोधा अकबर’ में उनके काम को बेहद पसंद किया गया था।

सोशल मीडिया से भी हुए दूर

रजत टोकस को आखिरी बार टीवी शो ‘नागिन 3’ में देखा गया था। करीब 6 साल से वह इंडस्ट्री से दूर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था लेकिन कुछ वक्त के बाद उन्होंने इंस्टा पर वापसी कर ली थी। हालांकि पिछले साल जुलाई, 2024 के बाद से उनकी कोई भी पोस्ट सामने नहीं आई है। एक्टर न तो टीवी पर एक्टिव हैं और न ही सोशल मीडिया पर उनकी कोई खोज खबर है। 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Unni Mukundan? जो फिल्मी पर्दे पर निभाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार

First published on: Sep 17, 2025 09:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola