कपूर परिवार में हाल ही में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी का जश्न देखने को मिला, लेकिन इसी बीच जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, अंशुला की शादी के तीनों फंक्शन्स—मेहंदी, वेडिंग और ग्रैंड रिसेप्शन—में जान्हवी कपूर तो शामिल हुईं, लेकिन शिखर पहाड़िया कहीं भी नजर नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया और दोनों के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि शिखर ने न सिर्फ शादी अटेंड नहीं की बल्कि सोशल मीडिया पर भी अंशुला को बधाई नहीं दी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पिछले साल अंशुला की सगाई में शिखर कपूर परिवार के साथ फैमिली फोटो का हिस्सा थे, लेकिन इस बार उनका पूरी तरह गायब रहना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि, अभी तक जान्हवी कपूर या शिखर पहाड़िया की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें फिलहाल महज सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें ही माना जा सकता है। बता दें कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई बार साथ स्पॉट हुए हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी बॉन्डिंग चर्चा में रही है। अब फैंस को दोनों की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
---विज्ञापन---
Janhvi Kapoor और Shikhar Pahariya का हो गया ब्रेकअप? Anshula Kapoor की शादी की तस्वीरों ने खोला राज़
कपूर परिवार में हाल ही में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी का जश्न देखने को मिला, लेकिन इसी बीच जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
First published on: Jul 08, 2026 04:45 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola