Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

ईशा कोपिकर ने महाष्टमी के मौके पर पूजे किन्नरों के पैर, नारियल देकर लिया आशीर्वाद

Isha Koppikar Maha Ashtami Ardhanarishwar Puja: एक्ट्रेस ईशा कोपिकर ने महाष्टमी के मौके पर अपने घर पर अर्धनारीश्वर पूजा की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 21, 2026 16:08
Share :

Isha Koppikar Maha Ashtami Ardhanarishwar Puja: बॉलीवुड फिल्मों से लगभग दूर हो चुकी एक्ट्रेस ईशा कोपिकर एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं. दरअसल, ईशा ने महाष्टमी के मौके पर अपने घर पर अर्धनारीश्वर पूजा की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस समय हर जगह वायरल हो रहे हैं. जैसे ही ईशा ने अपने घर की अर्धनारीश्वर पूजा और किन्नर पूजन के वीडियो शेयर किए, वे पूरे इंटरनेट पर फैल गए. इन वीडियो में एक्ट्रेस ईशा कोपिकर किन्नर समाज के लोगों का आदर-सत्कार करते हुए उन्हें घर में बुलाती हैं. इसके बाद ईशा एक-एक करके सभी को तिलक लगाती हैं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं. फिर एक्ट्रेस सभी को नारियल और उपहार देकर उनका सम्मान करती हैं.

इस खास मौके पर ईशा की बेटी भी उनके साथ मौजूद नजर आई. इस सबके बाद सभी ने मिलकर माता रानी के जयकारे लगाए और फिर गरबा शुरू हुआ. पूजा-पाठ के बाद ईशा गरबा, भक्ति, संगीत और उत्साह के रंग में रंगी नजर आईं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस पूरी तरह से ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं. ईशा ने ग्रीन कलर की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 04:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो