Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने नहीं काटा, इस कारण अस्पताल में कराना पड़ा था भर्ती

Rajesh Sharma: एक्टर राजेश शर्मा के मैनेजर सुभाशीष पांडा ने हाल ही में हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि एक्टर को किसी कीड़े नहीं काटा

---विज्ञापन---

Rajesh Sharma: बॉलीवुड एक्टर इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते दिनों खबर आई कि राजेश शर्मा को फिल्म के सेट पर एक कीड़े ने काट लिया है. जहरीले कीड़े के काटने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस खबर ने राजेश शर्मा के फैंस के बीच खलबली मचा दी. लेकिन अब राजेश शर्मा के मैनेजर, सुभाशीष पांडा ने हाल ही में NDTV से बातचीत की और उन्होंने बताया कि आखिर एक्टर की तबियत किस कारण बिगड़ी.

इस कारण राजेश शर्मा को ले जाया गया अस्पताल

एक्टर राजेश शर्मा के मैनेजर सुभाशीष पांडा ने कहा, ‘जो खबरें फैल रही हैं कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, वो खबरें सब झूठी हैं. सही बात तो यह है कि कुछ दिनों पहले राजेश शर्मा की शुगर हाई हो गई थी, इसके बाद उनके पैर में अचानक खुजली होने लगी और पैर में खुजाने के बाद अचानक खून आने लगा. जिसके 1 घंटे बाद उनका पैर पूरी तरीके से सूज गया, फिर उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. लेकिन एक्टर अब पूरे तरीके से स्वस्थ हैं और उनकी जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी.’

---विज्ञापन---

झूठ निकली कीड़े के काटने की बात

इससे पहले खबर थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर को किसी कीड़े ने काट लिया था, जिसकी वजह से उन्हें तेज बुखार हुआ और हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अब राजेश शर्मा के मैनेजर ने ये साफ़ कर दिया है कि एक्टर को किसी जहरीले कीड़े ने नहीं काटा, शुगर हाई होने की वजह से एक्टर की तबियत बिगड़ी थी.

राजेश शर्मा की फिल्में

बता दें, राजेश शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म माचिस से की थी. इसके बाद अबतक राजेश कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं. उन्होंने फिल्म नो वन किल्ड जेसिका, बेगम जान, तनु वेड्स मनु 2 जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में काम किया. कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु 2 में उनके काम को खूब सराहा गया था. इस फिल्म में उन्होंने कंगना रनौत के भाई का किरदार निभाया था. हाल ही में आई फिल्म पेद्दी और भूत बंगला में भी राजेश ने अहम किरदार निभाया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 13, 2026 05:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola