Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hina Khan calls out Shilpa Shinde over false harassment accusations। तू-तू..मैं-मैं देख हैरान लोग !

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में स्वीकार किया कि 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाए गए उनके यौन उत्पीड़न के आरोप कॉन्ट्रैक्ट विवाद के दौरान लगाए गए थे। इस खुलासे के बाद हिना खान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी की छवि खराब करने के लिए महिला होने का फायदा उठाना शर्मनाक है। उन्होंने संजय कोहली को इस मामले का "असली विक्टिम" बताया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 4, 2026 12:17
Share :
Hina-Shilpa

टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शिल्पा शिंदे का एक बयान जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में एक इंटरव्यू में शिल्पा ने स्वीकार किया कि उन्होंने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप कॉन्ट्रैक्ट विवाद के दौरान दबाव बनाने के लिए लगाए थे। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। इसी बीच हिना खान ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि किसी विवाद में जीत हासिल करने या अपनी बात मनवाने के लिए महिला होने का फायदा उठाकर किसी की छवि खराब करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में न्याय की मांग करना बिल्कुल सही है। हिना ने प्रोड्यूसर संजय कोहली को इस मामले का “असली विक्टिम” बताते हुए कहा कि एक सम्मानित व्यक्ति और उसके परिवार को ऐसे आरोपों की वजह से भारी मानसिक और सामाजिक नुकसान झेलना पड़ा। हिना का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

First published on: Jun 04, 2026 12:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola