---विज्ञापन---

बिन फेरे… हम तेरे! फेमस एक्ट्रेस के बेटे ने बिना शादी के बसाया घर, देखती रह गई मां

Famous Actress Son: फेमस एक्ट्रेस के छोटे बेटे ने बिना शादी अपनी मंगेतर साथ एक ही घर में रहने का फैसला किया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: May 5, 2026 19:12
Share :

Famous Actress Son: फेमस एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार अर्चना अपने छोटे बेटे आयुष्मान की वजह से चर्चाओं का केंद्र बनी हैं. दरअसल, अर्चना के बेटे आयुष्मान ने भी अपने बड़े भाई आर्यमन की तरह बिना शादी अपनी मंगेतर साथ एक ही छत के नीचे रहने का फैसला किया है. आयुष्मान और समीक्षा शेट्टी ने लिव-इन में रहना का फैसला किया है. इस बात का खुलासा आयुष्मान के भाई आर्यमन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में किया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आयुष्मान ने बेहद रोमांटिक अंदाज में बिना शादी के समीक्षा का गृह प्रवेश उनके ससुराल में करवाया है.

दरअसल अपने लेटेस्ट व्लॉग में आर्यमन ने बताया है कि उनके छोटे भाई आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड समीक्षा सेठी फाइनली उनके घर में शिफ्ट हो गई हैं. आयुष्मान और समीक्षा को इस फैसले में परिवार का साथ मिला है. पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. व्लॉग में आयुष्मान ने समीक्षा को गोद में उठाकर उनका अपने घर में गृह प्रवेश करवाया. वहीं, घर की बालकनी से रोमांटिक नजारा देख सासू मां अर्चना भी खुशी से फूली नहीं समाई. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: May 05, 2026 07:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.