Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पापा Emraan Hashmi से चार कदम आगे हैं 16 साल के Ayaan Hashmi, इस वजह से सोशल मीडिया पर लूट रहे वाहवाही

Emraan Hashmi 16-Year-Old Son: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इस समय अपने 16 साल के बेटे अयान की वजह से चर्चा में हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Mar 26, 2026 16:41
Share :

Emraan Hashmi’s 16-Year-Old Son: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार वो अपनी दमदार एक्टिंग और डैशिंग पर्सनालिटी को लेकर नहीं बल्कि अपने 16 साल के बेटे अयान की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल इमरान के जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. यह बात तो आप सब जानते ही हैं कि इमरान के फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं और इस बार यह उनके बर्थडे पर दिख भी गया. इस दौरान जो सबसे खास पल रहा वो था उनके बेटे आयान का सामने आना.

बता दें कि अपने पापा की जगह हंसते खिलखिलाते हुए 16 साल के अयान घर से बाहर आए और फैंस से मुलाकात की. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पापा को वीडियो कॉल किया और फैंस की उनसे सीधी बात भी करवाई. इस दौरान अयान फोन हाथ में लिए मुस्कुराते नजर आए. वहीं वीडियो कॉल पर फैंस ने इमरान को जन्मदिन की बधाई दी और इमरान ने भी फैंस को थैंक यू कहा. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2026 04:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola