Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 28: तीसरे हफ्ते भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा, 28वें दिन फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 28: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आइए फिल्म के 28वें दिन की कमाई जानते हैं

Dhurandhar 2 Box Office Collection day 28
Dhurandhar 2 Box Office Collection day 28

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 28: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का कलेक्शन अब भले ही सिंगल डिजिट पर आ गया है. लेकिन सिनेमाघरों में अब भी इसके आगे कोई फिल्म नजर नहीं आ रही है. 28वें दिन भी फिल्म का दबदबा कायम रहा. आइए जानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने 28वें दिन कितनी कमाई की.

28वें दिन की कमाई

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने 28वें दिन यानी अपने रिलीज चौथे बुधवार को रात 10 बजे तक 4.05 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,316.45 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,099.72 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹416.25 करोड़ की कमाई की है, जिससे टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,732.70 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी ‘धुरंधर’

धुरंधर 2 साल 2025 के अंत में आई फिल्म धुरंधर की सीक्वल है. अब इन दोनों फिल्म ने मिलकर एक नया इतिहास रच दिया है. धुरंधर फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों ने ग्लोबल कलेक्शन के मामले में 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही रणवीर सिंह की इस फिल्म ने एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है. वर्ल्डवाइड इतना बड़ा आंकड़ा पार करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है. साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर ने 1307.35 करोड़ और 2026 में आई धुरंधर 2 ने 1727.93 करोड़ कमाए है. ऐसे में दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन 3019.35 करोड़ हो गया है. वहीं अब भी धुरंधर 2 की कमाई जारी है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, गौरव गेरा लीड रोल में हैं. देशभर में ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को खूब प्यार मिल रहा है.

First published on: Apr 15, 2026 09:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.