Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

अब जून में रिलीज होगी राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’, डेट आगे बढ़ने को लेकर मेकर्स ने बताई खास वजह

Ram Charan’s Peddi postponed to June: साउथ स्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. ऐसे में फिल्म के हर एक छोटे-बड़े अपडेट को लेकर एक्साइटमेंट बना हुआ है. खबर है कि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

Official: Ram Charan’s Peddi postponed to June
Official: Ram Charan’s Peddi postponed to June

Official: Ram Charan’s Peddi postponed to June: साउथ स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं. जब से इस प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ है, फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी इसे लेकर काफी चर्चा है. हाल ही में इस फिल्म से राम चरण का नया लुक आउट हुआ था, जिसमें राम चरण बिल्कुल एक अलग अवतार में देखने को मिले. दर्शक उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

जून में रिलीज होगी पेड्डी

फिल्म से रिलीज हुए गानें भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. ऐसे में इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है, लेकिन बड़े पर्दे पर पूरी फिल्म देखने के लिए दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल हाल ही में मेकर्स ने बताया कि वो दर्शकों को बेहतरीन थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देने के लिए थोड़ा कर समय ले रहे हैं. ऐसे में इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. ​सोशल मीडिया पर पेड्डी के मेकर्स ने लिखा, ​हम अपने दर्शकों को सबसे बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं. ​#PEDDI जून में सिनेमाघरों में ❤‍🔥

---विज्ञापन---

दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार

बात करें फिल्म की तो सबसे पहले इसके टीजर ने ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. फिल्म के टीजर को खूब सराहा गया. इसमें फिल्म की दमदार कहानी की एक झलक दी और दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया. इसके बाद “चिकिरी चिकिरी” और “राय राय रा रा” जैसे गानों और फिल्म के नए-नए पोस्टर्स को दर्शकों ने खूब खूब पसंद किया.

फिल्म के बारे में

राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी का ​निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. फिल्म में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं. वेंकट सतीश किलारु द्वारा उनके बैनर वृद्धि सिनेमा के तहत और मशहूर प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है. पहले ये फिल्म अप्रैल महीने में ही रिलीज होने वाली थी. वहीं अब मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया है. अब ये फिल्म जून के महीने में रिलीज होगी.

First published on: Apr 15, 2026 06:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.