दिग्गज प्लेबैक सिंगर आसा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में लोग उनके जाने से बेहद दुखी है. अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी. वहीं तमाम कलाकार उनके अंतमि दर्शन के लिए पहुंचे थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. आशा भोसले की पोती हर वक्त उनके साथ रहीं. अंतिम सस्कार के वक्त उनका रो-रोकर बुरा हाल थी. आशा के जाने के बाद पोती जनाई ने एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि उन्होंने अपने फैंस को क्या आखिरी मैसेज दिया है.
जनाई ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, जनाई ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में जनाई और आशा भोसले एक साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान आशा भोसले डांस करती हैं और वहीं जनाई ताली बजाती हैं. इसके बाद जनाई आशा को गले लगाती हैं और उनके माथे पर किस करती हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड पर आशा भोसले का गाना बजता है, जब छाए तेरा जादू. वीडियो के कैप्शन में जनाई ने लिखा, “वह चाहती कि हम भी उसी तरह जीवन का जश्न मनाएं जैसे वह मनाती थी.”

खूबसूरत और लंबा रहा आशा भोसले का करियर
बता दें कि आशा भोसले ने 8 दशक से भी ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री में काम किया है. उन्होंने अपने करियर में 12 हजार से भी ज्यादा गाए हैं. उन्होंने 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं. आशा ने अपने करियर की शुरुआत 1943 में मराठी नाटक माझा बल के लिए गाने गाकर की थी. इसके बाद वह चुरा लिया है तुमने जो दिल को, दो लफ्जों की है दिल की कहानी, क्या गजब करते हो जी, ओ हसीना जुल्फों वाली, जैसे तमाम गाने गाए हैं.
अंतिम संस्कार में शामिल हुए तमाम हस्तियां
बता दें कि 11 अप्रैल को आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी पोती ने बताया था कि चेस्ट में इंफेक्शन के कारण उनकी तबीयत खराब हुई थी. वहीं, अगले दिन सिंगर का निधन हो गया. सिंगर के मुंबई वाले घर में अंतिम संस्कार का कार्यक्रम रखा गया था. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर विदाई दी गई. सिंगर का शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था. अंतिम संस्कार के दौरान शिवाजी पार्क में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान, अभिनेता विक्की कौशल, तब्बू, विवेक ओबेरॉय, संगीतकार अनु मलिक, गायक अनूप जलोटा, सुदेश भोसले और शान, फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे नजर आए.
यह भी पढ़ें- आशा भोसले के बेटे बनेंगे 250 करोड़ की संपत्ति के वारिस! पोती जनाई भोसले संभालेंगी ये जिम्मेदारी?