बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई 2026 को शादी के बाद मुंबई में शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचीं। रेखा, बॉबी देओल और जैकी श्रॉफ समेत कई सितारों की मौजूदगी ने शाम को और भी यादगार बना दिया। रिसेप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा अंशुला कपूर के मॉडर्न ब्राइडल लुक की रही। उन्होंने पारंपरिक सिंदूर, चूड़ा और मंगलसूत्र की बजाय एक यूनिक स्टाइल अपनाया। उनका आउटफिट डिजाइनर अमित अग्रवाल ने बनारसी ब्रोकेड साड़ी को रीइमैजिन कर कॉर्सेट स्टाइल में तैयार किया था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं दूल्हे रोहन ठक्कर ब्लैक एम्बेलिश्ड शेरवानी में बेहद क्लासी नजर आए। कपूर फैमिली ने भी अपने स्टाइल और मौजूदगी से लाइमलाइट बटोरी। अर्जुन कपूर मरून कुर्ता-पायजामा में बहन की खुशी में शामिल हुए, जबकि बोनी कपूर अपने सिग्नेचर स्वैग वाले ऑरेंज सूट में नजर आए। अनिल कपूर ब्लैक सूट और अपनी नई पोनीटेल लुक में छाए रहे, वहीं संजय कपूर बेटे जहान कपूर के साथ पहुंचे। फैशन की बात करें तो शनाया कपूर के क्रिस्टल टॉप और लॉन्ग स्कर्ट लुक की खूब चर्चा हुई। हालांकि, जान्हवी कपूर ने पर्पल-गोल्ड बनारसी साड़ी, हैवी जूलरी और स्ट्रैपलेस बैकलेस ब्लाउज़ में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि अंशुला और रोहन की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
---विज्ञापन---
Anshula Kapoor Breaks Bridal Rules। Janhvi Kapoor-Shanaya Kapoor ने लूटा ‘मजमा’, देखिए तस्वीरें
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई 2026 को शादी के बाद मुंबई में शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचीं।
First published on: Jul 08, 2026 01:02 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola