Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या सच में नहीं रहे फिटनेस स्टार Connor Murphy? यूट्यूबर की मौत की अफवाहों ने बढ़ाई हलचल, जानिए पूरा सच

क्या Connor Murphy का निधन हो गया है? जानिए अमेरिकी यूट्यूबर और बॉडीबिल्डर Connor Murphy की मौत की वायरल अफवाहों का सच और पूरी अपडेट.

---विज्ञापन---

अमेरिकी फिटनेस यूट्यूबर और बॉडीबिल्डर कॉनर मर्फी (Connor Murphy) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन या वायरल वीडियो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उनके निधन की अफवाहें हैं. इन दावों ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है.

क्या है सोशल मीडिया पोस्ट?

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड के बैंकॉक में एक जलाशय के पास हुई किसी घटना में कॉनर मर्फी की मौत हो गई है. इन चर्चाओं को तब और हवा मिली, जब बॉडीबिल्डर टोनी ह्यूजेस के एक वीडियो के बाद इंटरनेट पर इस खबर को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं. देखते ही देखते #ConnorMurphy सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

---विज्ञापन---

क्या कहना है करीबियों का?

हालांकि, अब तक कॉनर मर्फी के निधन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न तो उनके परिवार की ओर से कोई बयान जारी किया गया है, न ही उनके प्रतिनिधियों, स्थानीय पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है. ऐसे में फिलहाल इन दावों को सिर्फ अफवाह माना जा रहा है.

क्या है फेमस होने का कारण?

दरअसल, कॉनर मर्फी पहले भी अपने अनोखे और चौंकाने वाले सोशल मीडिया स्टंट की वजह से चर्चा में रह चुके हैं. कई बार उन्होंने ऐसे वीडियो और पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्होंने लोगों को हैरान कर दिया था. यही कारण है कि उनके कई फैंस इस बार भी इन खबरों पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रहे हैं और आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

फैंस को सताती है चिंता

पिछले कुछ सालों में कॉनर मर्फी की लाइफस्टाइल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला था. फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग से पहचान बनाने वाले कॉनर ने बाद में आध्यात्मिकता, लंबे उपवास और साइकेडेलिक सब्सटेंसेज जैसे टॉपिक पर कंटेंट बनाना शुरू कर दिया था. उनके बदले हुए व्यवहार को देखकर कई फैंस ने उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर भी चिंता जताई थी.

---विज्ञापन---

दावों की सच्चाई

फिलहाल, इंटरनेट पर चल रही तमाम चर्चाओं के बावजूद कॉनर मर्फी के निधन से जुड़ा कोई ठोस सबूत या आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना ही सबसे सही कदम होगा. तब तक कॉनर मर्फी की मौत की खबर को सच नहीं माना जा सकता.

First published on: Jul 08, 2026 12:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola