Thursday, 4 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai Bachchan named Global Brand Ambassador for JW Marriott। खुशी से चहकीं ‘बच्चन’ बहू

कान्स 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज़ से छाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस को प्रतिष्ठित लग्जरी होटल ब्रांड JW Marriott का पहला Global Brand Ambassador बनाया गया है। सोशल मीडिया पर यह ऐलान करते हुए ऐश्वर्या ने अपनी खुशी जाहिर की। उनकी इस उपलब्धि पर फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 4, 2026 13:50
Share :
Aishwarya Rai

कान्स 2026 में अपने रॉयल लुक और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीतने वाली बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं, बल्कि उनकी बड़ी उपलब्धि है। लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं ऐश्वर्या ने फैंस के साथ एक शानदार खुशखबरी शेयर की, जिसके बाद इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन को दुनिया के प्रतिष्ठित लग्जरी होटल ब्रांड JW Marriott का पहला Global Brand Ambassador बनाया गया है। इस बड़ी उपलब्धि ने ना सिर्फ ऐश्वर्या बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं जिन्हें हम दिल से जीते हैं। साथ ही उन्होंने JW Marriott के साथ अपने इस खास सफर को बेहद सम्मानजनक बताया। फैंस अब ऐश्वर्या की इस नई शुरुआत पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

First published on: Jun 04, 2026 01:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola