दुबई की चमचमाती रॉयल लाइफ, करोड़ों की दौलत और लग्ज़री कारों के पीछे छिपा दर्द शायद ही किसी ने देखा हो। नेटफ्लिक्स शो “Desi Bling” में दुबई के मशहूर बिजनेसमैन Satish Sanpal और उनकी पत्नी Tabinda Sanpal ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया, जिसे सुनकर लोग भावुक हो गए। तबिंदा ने बताया कि शादी के बाद दोनों ने माता-पिता बनने का सपना देखा था, लेकिन उनकी राह आसान नहीं रही। कपल ने दुबई में 5 से 6 बार IVF कराया, मगर हर बार उन्हें निराशा ही मिली। उम्मीद लेकर वे UK भी पहुंचे, जहां दो और IVF ट्रीटमेंट हुए, लेकिन वहां भी सफलता हाथ नहीं लगी। करीब 8 साल तक लगातार इलाज, दर्द और टूटती उम्मीदों के बीच तबिंदा कई बार घंटों अकेले बैठकर रोती थीं। डॉक्टरों ने भी धीरे-धीरे उम्मीद छोड़ने की सलाह दे दी थी। उन्हें लगने लगा था कि शायद वह कभी मां नहीं बन पाएंगी। लेकिन किस्मत ने आखिरकार मुस्कुराया। लगातार IVF फेल होने के बाद तबिंदा नैचुरली प्रेग्नेंट हो गईं और शादी के 9 साल बाद उनके घर बेटी बेला का जन्म हुआ। आज कपल अपनी बेटी बेला को किसी प्रिंसेस की तरह रखते हैं। बेला का जन्म लंदन के रॉयल हॉस्पिटल में हुआ था और उसका पहला बर्थडे भी किसी शाही जश्न से कम नहीं था।
---विज्ञापन---
8 IVF Fails-Billionaire Couple In Pain : 9 साल बाद गूंजी किलकारी, बच्चे के लिए तड़पा अरबपति कपल!
दुबई की चमचमाती रॉयल लाइफ, करोड़ों की दौलत और लग्ज़री कारों के पीछे छिपा दर्द शायद ही किसी ने देखा हो। नेटफ्लिक्स शो “Desi Bling” में दुबई के मशहूर बिजनेसमैन Satish Sanpal और उनकी पत्नी Tabinda Sanpal ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया, जिसे सुनकर लोग भावुक हो गए।
First published on: May 23, 2026 05:04 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola