Star Kid Sad Video Viral: बॉलीवुड के अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘भूत बंगलाट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. लेकिन इसी बीच अक्षय की लेडी लव ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया हैं. इस वीडियो में 52 साल की ट्विंकल के चेहरे पर शांति, मायूसी और खामोशी साफ-साफ देखी जा सकती है. ट्विंकल का यह बदला-बदला अंदाज देखकर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों की नजर आलीशान घर की खूबसूरती पर टिक गई.
ट्विंकल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया, जिसमें अक्षय के खूबसूरत घर की झलक भी देखने को मिल रही है, जहां एक बड़ा सा गार्डन, पीसफुल बालकनी और उसमें लगा बड़ा सा झूला दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, ‘काम करने, सुस्ताने, अपने डॉग्स और दुनिया को निहारने, म्यूजिक सुनने, परिवार के साथ बातचीत करने और सबसे अहम बात दिन में सपने देखने के लिए मेरी फेवरेट जगह है। मैं अपना बेडरूम छोड़ सकती हूं, लेकिन अपनी बालकनी कभी नहीं छोड़ सकती.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…