Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 34: कम नहीं हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, 34वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 34: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. महीनबाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 34: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है. महीनेबाद भी फिल्म शानदार कमाई करती नजर आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म को 34 दिन पूरे हो गए हैं. ऐसे में फिल्म ने धुआंधार कमाई कमाई की है. आइए इसके 34वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

34वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने 34वें दिन अबतक ₹1.72 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,339.54 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹1,119.05 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

पिछले दिनों की कमाई

इससे पहले फिल्म ने 33वें दिन धुरंधर 2 ने 1.62 करोड़ की कमाई की थी. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई धुरंधर 2 अब अपने 5वें हफ्ते में पहुंच गई है और अब भी सिनेमाघरों में मजबूती से बनी हुई है. 102.55 करोड़ से धमाकेदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने महीनेभर जमकर कमाई की है. पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 674.17 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल है. दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते 54.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

---विज्ञापन---

बात करें फिल्म की तो धुरंधर 2 साल 2025 में आई स्पाई-थ्रिलर धुरंधर का सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, संजय दत्त जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. इसके पहले पार्ट की कहानी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं अब ‘धुरंधर 2’ भी जल्द ही ओटीटी रिलीज होने वाली है. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे. अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2026 10:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.