Shahid and Kriti Teaming Up For New Project: बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने इनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए, जिसके बाद कई फिल्म मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म के लिए अप्रोच कर रहे हैं। वैसे तो शाहिद अपने अपकमिंग फिल्मों की जानकारी कभी शेयर नहीं करते लेकिन ताजा मिली खबरों के अनुसार एक्टर अब पहली बार दिनेश विजन (Dinesh Vijan) के साथ एक अनोखी प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि फिल्म के फीमेल लीड रोल के लिए फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (kriti Sanon) को अप्रोच करने का फैसला किया गया है।
मेकर्स के अनुसार यह एक लव स्टोरी फिल्म होगी जिसमें एक नए कास्टिंग की मांग की गई, जिसके बाद पूरी टीम की सहमति से शाहिद और कृति को पहली बार एक साथ लाने का फैसला किया। खबरों की मानें तो इस साल के अंत तक इस फिल्म पर काम शुरू होगा और 2023 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
हालांकि एक्टर्स और मेकर्स की तरफ से इस फिल्म के टाइटल को गुप्त रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘राब्ता’, ‘लुका छुपी’, ‘अर्जुन पटियाला’, ‘मिमी’, ‘हम दो हमारे दो’ और ‘भेड़िया’ के बाद दिनेश विजन के साथ कृति की यह 7वीं फिल्म होगी।
---विज्ञापन---View this post on Instagram---विज्ञापन---
बात करें अगर एक्टर्स के वर्कफ्रंट की तो कृति के अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में प्रभास (Prabhas) के साथ ‘आदिपुरुष’ (Adipurush), कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के साथ ‘शहजादा’ (Shehzada) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ ‘गणपत’ (Ganpat) शामिल हैं । वहीं दूसरी ओर शाहिद की दो फिल्में जल्द ही रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें पहली है, अली अब्बास जफर की एक्शन थ्रिलर और दूसरी अमेजन के लिए राज एंड डीके की ‘फर्जी’ (Farzi) है। फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि इन दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर कितना कमाल कर पाती है।