Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Rihanna: गोली मारने के आरोप में प्रेग्नेंट रिहाना का बॉयफ्रेंड रॉकी अरेस्ट

मुंबई। हॉलीवुड की फेमस सिंगर रिहाना (Rihanna) इन दिनों रिहाना अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। जल्द ही सिंगर बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां बनने वाली है। बीते दिन दोनों के सेपरेशन की अफवाह उड़ी थी। हालांक‍ि बाद में दोनों की साथ में आई तस्वीर ने उनके अलग होने की खबर पर विराम लगा […]

मुंबई। हॉलीवुड की फेमस सिंगर रिहाना (Rihanna) इन दिनों रिहाना अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। जल्द ही सिंगर बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां बनने वाली है। बीते दिन दोनों के सेपरेशन की अफवाह उड़ी थी। हालांक‍ि बाद में दोनों की साथ में आई तस्वीर ने उनके अलग होने की खबर पर विराम लगा दिया। वहीं अब रिहाना काफी मुश्किलों में नजर आ रही है। दरअसल, खबर है कि रिहाना के बॉयफ्रेंड रैपर A$AP Rocky बुधवार सुबह लॉस एंजेल‍िस इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अरेस्ट कर लिए गए।

उन्हें नवंबर 2021 में हुए हमले से जुड़ा होने के संदेह में ग‍िरफ्तार किया गया है। रॉकी बारबाडोस में रिहाना के साथ अपनी ट्र‍िप के बाद वापस लॉस एंजेल‍िस, कैलीफोर्न‍िया पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही उन्हें कस्टडी में ले लिया गया। लॉस एंजेल‍िस पुल‍िस डिपार्टमेंट (LAPD) ने प्रेस रिलीज जारी कर A$AP Rocky पर नवंबर 2021 में शख्स पर घातक हथ‍ियार से हमला करने का आरोप लगाया है।

 

और पढ़िएPhotos: ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड रॉकी संग डिनर डेट पर नजर आई रिहाना

 

पुलिस के बयान के मुताब‍िक “दो परिचितों” के बीच बहस हुई जिसके बाद संदिग्ध ने पीड़ित पर बंदूक से गोली चला दी थी। गोली मारने के बाद आरोपी और दो अन्य शख्स मौके से फरार हो गए। बाद में ऑथोर‍िटीज ने तीसरे संद‍िग्ध की पहचान A$AP Rocky के रूप में की। 6 नवंबर 2021 को Vista Del Mar और Selma Ave के पास रात लगभग 10:15 बजे हुए हमले में LAPD को A$AP Rocky की संल‍िप्तता का शक है। पुल‍िस इसकी जांच कर रही थी।

वैसे बता दें रिहाना के बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ यह पहला कानूनी मामला नहीं है। वे 2019 में स्टॉकहोम स्ट्रीट फाइट के भी दोषी पाए गए थे। एक तरफ जहां रॉकी को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है तो वहीं खबर है कि सिंगर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। रिहाना के मैटरन‍िटी फोटोशूट्स आए दिन खबरों में बने रहते हैं।

 

यहाँ पढ़िए – हॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

Click here  – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 21, 2022 09:29 AM