Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन का पूरा हुआ ड्रीम, बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर!

Bollywood News In Hindi: इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। गौरतलब है कि उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े है। हाल ही में बॉलीवुड स्टार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, […]

---विज्ञापन---

Bollywood News In Hindi: इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। गौरतलब है कि उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े है। हाल ही में बॉलीवुड स्टार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, आजकल हर तरफ कार्तिक आर्यन छाए हुए हैं। एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) संग काम करने की इच्छा जताई थी। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कबीर खान (Kabir Khan) अपना अगला प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक के अपॉजिट फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट करने की प्लानिंग में है।

---विज्ञापन---

हालांकि, आपको बता दें कि इस लिस्ट में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इस फिल्म में दीपिका या कटरीना में से किसी एक एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं।एक इंस्टाग्राम पर फैन ने कार्तिक से पूछा था कि क्या वह कटरीना कैफ के साथ काम करना चाहते हैं? इस सवाल पर अभिनेता ने कहा था कि उनकी जोड़ी दीपिका के साथ ज्यादा अच्छी लगेगी।

---विज्ञापन---

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इनदिनों ‘शहजादा’ की शूटिंग में बिजी हैं। कार्तिक और कृति सेनन की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया जा रहा है। यह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ की रीमेक है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है इस फिल्म का।

First published on: Jul 23, 2022 11:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola