Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्ममेकर अनिक दत्ता की मौत का क्या था कारण? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई निधन की चौंकाने वाली वजह

Anik Dutta Death: बंगाली फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन के बाद उनकी शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, छत से नीचे गिरने के कारण उनके सिर (खोपड़ी) और रीढ़ की हड्डी में कई गंभीर फ्रैक्चर हुए थे, जो उनकी मौत की मुख्य वजह बने.

---विज्ञापन---

Anik Dutta Postmortem Report: बंगाली सिनेमा के जाने-माने और बेबाक फिल्ममेकर अनिक दत्ता (Anik Dutta) के अचानक निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. बुधवार दोपहर को अपने घर की छत से अचानक नीचे गिरने के कारण उनका निधन हो गया था. नाजुक हालत में उन्हें ढाकुरिया के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. अब इस दर्दनाक हादसे के बाद फिल्ममेकर की प्रारंभिक पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसने मौत की बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक वजहों का खुलासा किया है.

खोपड़ी और रीढ़ की हड्डी में मल्टीपल फ्रैक्चर्स

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ऊंचाई से सीधे जमीन पर टकराने के कारण अनिक दत्ता के सिर (स्कल) पर गहरा असर पड़ा और उसमें गंभीर फ्रैक्चर हुआ. इसके साथ ही, उनकी रीढ़ की हड्डी भी एक या दो नहीं, बल्कि कई जगहों से पूरी तरह टूट (मल्टीपल फ्रैक्चर्स) गई थी.

---विज्ञापन---

पसलियां और कमर की हड्डी भी टूटी

जमीन पर गिरने का इंपैक्ट (दबाव) इतना जोरदार था कि फिल्ममेकर के सीने की सभी पसलियां टूट गईं. इसके अलावा शरीर के निचले हिस्से यानी पेल्विक बोन (कमर की हड्डी) और उनके बाएं हाथ में भी गंभीर फ्रैक्चर पाया गया है, जिससे साफ है कि शरीर का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं बचा था.

अंदरूनी अंग फटे और भारी ब्लीडिंग

रिपोर्ट में जो सबसे डराने वाली बात सामने आई है, वह है उनके अंदरूनी अंगों (इंटरनल ऑर्गन्स) को पहुंचा नुकसान. गिरने के भारी दबाव के कारण अनिक दत्ता के दोनों फेफड़े, लिवर, किडनी और यहां तक कि उनका दिल भी अंदरूनी तौर पर फट गया था. इसके चलते शरीर के भीतर बड़े पैमाने पर खून बहने (इंटरनल ब्लीडिंग) लगा था.

---विज्ञापन---

दिमाग में खून का जमाव (हेमरेज)

सिर में लगी भयानक चोट के चलते अनिक दत्ता के पूरे दिमाग में ‘सबड्यूरल हेमरेज’ हो गया था, जिसका मतलब है कि दिमाग के भीतर बड़े पैमाने पर खून जम गया था. इसके साथ ही उनके पूरे शरीर पर जगह-जगह गंभीर खरोंच और रगड़ के निशान भी मिले हैं.

मामले की आगे की जांच जारी

इस प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम बेहद सतर्क हो गई है. वे इस रिपोर्ट के आधार पर मामले की कड़ाई से जांच कर रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि हादसे के वक्त असल में क्या परिस्थितियां थीं और वे छत से नीचे कैसे गिरे.

---विज्ञापन---

First published on: May 28, 2026 08:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola