तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ Jana Nayagan का वायरल टाइटल कार्ड है, जिसने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में विजय की एंट्री के दौरान स्क्रीन पर Tamil Nadu Chief Minister- C Joseph Vijay लिखा दिखाई देता है. थिएटर में मौजूद फैंस इस मोमेंट पर जमकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.
वीडियो ने क्यों किया हैरान?
हालांकि, इस वीडियो में एक चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा. विजय के नाम के आगे कहीं भी ‘थलपति’ नहीं लिखा गया. बस यही बात अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. फैंस हैरान हैं, कि क्या विजय ने अब अपने नाम से ‘थलपति’ टैग हटाने का फैसला कर लिया है?
विजय का टाइटल नहीं पहचान है ‘थलपति’
दरअसल, ‘थलपति’ सिर्फ एक टाइटल नहीं बल्कि विजय की स्टार पहचान बन चुका है. तमिल भाषा में ‘थलपति’ का मतलब होता है. ‘नेता’ या ‘कमांडर’. विजय की फिल्मों में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और लीडर जैसी इमेज की वजह से फैंस ने उन्हें ये नाम दिया था.
विजय के नाम से जुड़ा है उनका ये टाइटल
धीरे-धीरे ये टाइटल इतना पॉपुलर हो गया, कि अब विजय का नाम लेते ही लोगों के दिमाग में ‘थलपति’ अपने आप जुड़ जाता है. दिलचस्प बात ये है, कि विजय ने हमेशा अपने राजनीतिक और फिल्मी करियर को अलग-अलग रखने की कोशिश की है.
फैंस का क्या कहना है?
फिल्मों और प्रमोशनल इवेंट्स में वो अब तक ‘थलपति’ टाइटल का इस्तेमाल करते रहे हैं. ऐसे में फैंस का मानना है, कि फिल्म के फाइनल वर्जन में शायद ये टाइटल फिर से देखने को मिल सकता है.
‘जन नायकन’ की तगड़ी है स्टारकास्ट
वहीं बात करें, Jana Nayagan की तो ये एक बड़े बजट की राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म बताई जा रही है. फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन एच. विनोथ ने किया है, जबकि म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. बहरहाल, अब फैंस को सिर्फ फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है, क्योंकि राजनीति में जीत के बाद विजय को बड़े पर्दे पर देखने का एक्साइटमेंट पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है.