---विज्ञापन---

बर्थडे पर Trisha Krishnan पहुंचीं तिरुपति मंदिर, क्या Thalapathy Vijay की जीत के लिए की प्रार्थना?

साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहीं हैं, जिसको लेकर वो तिरुपति बालाजी मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) इन दिनों अपने बर्थडे के साथ-साथ एक खास वजह से भी चर्चा में हैं. 4 मई को अपना 43वां जन्मदिन मनाने से ठीक एक शाम पहले तृषा तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. मंदिर से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

मंदिर में तृषा ने टेका माथा

हालांकि, तृषा का ये मंदिर दौरा अब सिर्फ आध्यात्मिक नहीं माना जा रहा. सोशल मीडिया पर लोग इसे थलापति विजय (Thalapathy Vijay) से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, विजय इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं, और उनकी पार्टी तमिलनाडु के चुनावी मैदान में उतरी हुई है. ऐसे में कई यूजर्स का मानना है, कि तृषा ने तिरुपति में विजय की जीत के लिए भी प्रार्थना की है.

---विज्ञापन---

दोनों के रिश्ते पर हुईं बातें

बता दें, पिछले कुछ समय से तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर भी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही है. रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया, कि विजय की पर्सनल लाइफ में भी इस वजह से हलचल मची हुई है. हालांकि, इन सभी बातों पर न तो विजय और न ही तृषा ने कभी खुलकर प्रिएक्शन दिए हैं.

---विज्ञापन---

क्यों गर्म है चर्चाओं का बाजार?

अब तृषा के तिरुपति जाने के बाद ये चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं. फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अंदाज में इस विजिट के मायने निकाल रहे हैं. कोई इसे महज बर्थडे से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना बता रहा है, तो कोई इसे विजय के राजनीतिक सफर से जोड़ रहा है.

---विज्ञापन---

शुरुआती रुझानों में पार्टी को बढ़त

वहीं, विजय के करियर की बात करें, तो वो फिल्मों के साथ-साथ अब राजनीति में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. शुरुआती चुनावी रुझानों में उनकी पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जिससे उनके समर्थकों में एक्साइटमेंट बढ़ गया है. अब सभी की नजरें आखिरी नतीजों पर टिकी हैं.

---विज्ञापन---

तृषा का तिरुपति दौरा आस्था

फिलहाल, तृषा का ये तिरुपति दौरा आस्था और अटकलों के बीच फंसा हुआ है. सच क्या है, ये तो सिर्फ वही जानती हैं, लेकिन इतना तय है, कि उनका ये विजिट उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में जरूर ले आया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2026 01:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.