इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, साउथ के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज के घर पर मातम पसर गया है, उनकी मां का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है, प्रकाश राज की मां स्वर्णलता के जाने से एक्टर गहरे सदमे में हैं.
लंबे समय से थीं बीमार
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्णलता पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उम्र से जुड़ी परेशानियों के कारण उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी. उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने घर में परिवार के बीच शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली.
घर पर जुटे करीबी और रिश्तेदार
जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, परिवार के करीबी लोग और रिश्तेदार उनके घर पहुंचने लगे. सभी ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. परिवार इस समय गहरे दुख से गुजर रहा है.
आज होगा अंतिम संस्कार
स्वर्णलता का अंतिम संस्कार आज शाम बेंगलुरु में किया जाएगा. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. हर कोई उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच सकता है.
परिवार से गहरा जुड़ाव रखते हैं प्रकाश राज
प्रकाश राज अपने परिवार से बेहद करीब माने जाते हैं. हालांकि, वो अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने बताया है, कि उनकी परवरिश और पारिवारिक मूल्यों ने उनके करियर को मजबूत बनाया है.
कई इंडस्ट्री में किया शानदार काम
प्रकाश राज भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में दमदार अभिनय किया है. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं, और एक समय इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कैरेक्टर एक्टर्स में गिने जाते थे.
बहरहाल, इस दुखद खबर ने एक बार फिर याद दिला दिया कि सितारे भी आखिरकार इंसान ही होते हैं, जिनके जीवन में निजी दुख और भावनाएं उतनी ही गहरी होती हैं. एक्टर के फैंस से लेकर को-स्टार और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल प्लेटफॉर्म पर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं.