---विज्ञापन---

RB Choudary की आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी, खुद इस सुपरस्टार ने किया खुलासा

साउथ सिनेमा के पॉपुलर फिल्ममेकर आर बी चौधरी के निधन की खबर ने हर किसी को भावुक कर दिया है. सड़क हादसे में उनकी मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर आर. बी. चौधरी के निधन की खबर ने हर किसी को भावुक कर दिया है. सड़क हादसे में उनकी मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने उन्हें याद करते हुए कई भावुक बातें शेयर कीं और उनकी आखिरी इच्छा का भी खुलासा किया.

आर बी चौधरी को रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि देने पहुंचे

आर बी चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भले ही उन्होंने कभी उनके साथ फिल्म नहीं किया, लेकिन दोनों के बीच काफी सम्मान और अपनापन था. रजनीकांत ने कहा कि करीब चार महीने पहले आर बी चौधरी उनसे फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान मिलने आए थे. उसी मुलाकात में उन्होंने अपने दिल की एक बड़ी ख्वाहिश जाहिर की थी.

---विज्ञापन---

क्या थी आर बी चौधरी की आखिरी ख्वाहिश?

रजनीकांत के मुताबिक, आर बी चौधरी ने उनसे कहा था, कि वो अब तक 99 फिल्में बना चुके हैं, और अपनी 100वीं फिल्म को बेहद खास बनाना चाहते हैं. उनकी इच्छा थी कि उस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल निभाएं. उन्होंने ये भी बताया था, कि उनके पास दो-तीन शानदार कहानियां तैयार हैं, जिन्हें वो सुनाना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

क्या बोले रजनीकांत?

रजनीकांत ने उन्हें भरोसा भी दिलाया था, कि वो जरूर उनकी फिल्म करेंगे, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. रजनीकांत ने आगे कहा कि आर बी चौधरी सिर्फ बड़े फिल्ममेकर ही नहीं, बल्कि कई टैलेंटेड डायरेक्टरों और कलाकारों के करियर बनाने वाले इंसान थे.

---विज्ञापन---

99 फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर

उन्होंने इंडस्ट्री को कई सफल डायरेक्टर दिए और हजारों लोगों को काम का मौका दिया. खास बात ये रही कि 99 फिल्में बनाने के बावजूद उनकी फिल्मों को लेकर कभी बड़ा विवाद सामने नहीं आया. सुपरस्टार ने बताया कि अगर कभी कोई समस्या होती भी थी, तो आर बी चौधरी खुद सामने जाकर बात करते और मामला शांतिपूर्वक सुलझा लेते थे.

---विज्ञापन---

रजनीकांत ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

उनका स्वभाव बेहद शांत और सकारात्मक था. रजनीकांत ने कहा कि वो हमेशा कहते थे, कि इंसान को उतना ही काम करना चाहिए, जितना वह संभाल सके और बाकी सब भगवान पर छोड़ देना चाहिए.
रजनीकांत ने भावुक होते हुए कहा कि इतना अच्छा इंसान और इतना बड़ा निर्माता अचानक दुनिया छोड़कर चला जाए, यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है.

---विज्ञापन---
First published on: May 07, 2026 07:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.