---विज्ञापन---

टीवी की ये ‘नागिन’ बनेगी जुड़वा बच्चों की मां? सोनोग्राफी रिपोर्ट शेयर कर फैंस को दी डबल खुशखबरी

नागिन शो में नजर आ चुकी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंट है. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस की सोनोग्राफी रिपोर्ट देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Surbhi Jyoti
Surbhi Jyoti

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, जो कि ‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ के लिए फेमस हैं. उनकी प्रेग्नेंसी को 4 महीने हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर वह लगातार फोटोज वीडियो अपने बेबी बंप को फ्लॉट करते हुए शेयर करती रहती हैं. जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अब चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी. यह कयास तब शुरू हुए जब एक्ट्रेस की सोनोग्राफी टेस्ट की एक रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी. तो चलिए जानते हैं कि क्या सच है?

क्या सुरभि देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म

दरअसल, सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनोग्राफी टेस्ट की एक रिपोर्ट शेयर की थी. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद लोग लगातार यह कहने लगे कि सुरभि दो बच्चों को जन्म देने वाली हैं. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस और उनके पति सुमित सूरी में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है, कि वे जुड़वा बच्चों का स्वागत करने वाले हैं. लेकिन फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनका मानना है कि एक्ट्रेस डबल खुशखबरी देंगी. जिसके बाद कई फैंस जश्न भी मना रहे हैं.

---विज्ञापन---

दो महीने पहले सुरभि ने अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

बता दें कि सुरभि ज्योति ने 11 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने पति सुमित सूरी के साथ अपने पैरों की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें छोटे बच्चे के जूते भी थे और साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके घर पर एक नन्हा मेहमान जून 2026 तक आने वाला है.

2024 में की थी कपल ने शादी

सुरभि और सुमित ने 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी की थी. कपल की शादी में उनके परिवार वाले और खास दोस्त मौजूद थे. दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाजों से हुई थी और शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस अब प्रेग्नेंट है.

इन शोज में नजर आ चुकी हैं सुरभि ज्योति

काम को लेकर बात करें तो सुरभि ज्योति अपने शो कबूल है को लेकर काफी फेमस हैं. वह इस शो में जोया के रोल में नजर आईं थी और अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया. साथ ही वह कोई लौट के आया है, नागिन 3, कबूल है 2.0, गुनाह, तन्हानिया जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- वो मेरी दूसरी… अंबानी परिवार के इस करीबी का हुआ निधन, इमोशनल हुईं टीना

First published on: Apr 03, 2026 02:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.