---विज्ञापन---

घर में फिर से कलह? सुनीता आहूजा ने दिखाई कृष्णा अभिषेक को औकात, जमाने के सामने कर दिया जलील

टीवी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में इस वीकेंड कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 14 साल बाद सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक का रीयूनियन देखने को मिला, जिसने सबका दिल जीत लिया, लेकिन इस बीच कुछ और भी हुआ जो शॉकिंग था.

टीवी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 (Laughter Chefs 3) में इस वीकेंड कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने दर्शकों को हंसी के साथ-साथ इमोशनल भी कर दिया. 14 साल बाद सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) का रीयूनियन हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सुनीता आहूजा की एंट्री ने लूटी महफिल

शो में जैसे ही सुनीता आहूजा की एंट्री हुई, कृष्णा खुद को रोक नहीं पाए और उनसे मिलने पहुंच गए, लेकिन ये मुलाकात सिर्फ इमोशनल नहीं रही, इसमें मस्ती और तगड़ी खिंचाई भी शामिल थी. कृष्णा ने जैसे ही मामी से औपचारिक अंदाज में हालचाल पूछा, सुनीता ने तुरंत उन्हें टोका, ‘तू मुझे ‘आप’ क्यों बोल रहा है?’ इसके बाद उन्होंने पुराने बयान को याद दिलाते हुए कृष्णा की क्लास लगा दी.

---विज्ञापन---

कृष्णा पर कही मामी ने ये बात

मजाकिया अंदाज में सुनीता ने कहा कि बचपन से उन्होंने ही कृष्णा को पाला-पोसा है, तभी वो आज इस मुकाम पर खड़े हैं. ये सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े, वहीं कृष्णा थोड़ा झेंप गए और तुरंत माफी मांग ली. उन्होंने हंसते हुए मेकर्स पर भी चुटकी ली कि उन्हें पहले से बताया नहीं गया.

---विज्ञापन---

कृष्णा को क्यों छेड़ा?

इसके बाद सुनीता ने एक और बात पर कृष्णा को घेरा उन्होंने कहा कि कृष्णा हमेशा ‘मामा’ यानी गोविंदा (Govinda) का नाम लेते हैं, लेकिन कभी ‘मामी’ का जिक्र नहीं करते. इस पर सेट पर मौजूद बाकी लोगों ने भी कृष्णा को खूब छेड़ा.

---विज्ञापन---

नोकझोंक के बीच दिखा इमोशनल पल

हालांकि, इस मजाक और नोकझोंक के बीच इमोशनल पल भी देखने को मिले. सुनीता ने खुलकर बताया कि वो कृष्णा को अपने बेटे यश की तरह ही प्यार करती हैं. उन्होंने कहा कि कृष्णा के लिए घर में अलग कमरा था, और उसकी पसंद के चलते उन्होंने घर में नॉनवेज तक शुरू किया था.

---विज्ञापन---

कृष्णा के बच्चे ने सुनीता के छुए पैर

एपिसोड का माहौल तब और खास हो गया जब कृष्णा के बच्चे भी सुनीता से मिले और उनके पैर छुए. ये देखकर कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) भी भावुक हो गईं. इस पूरे रीयूनियन ने दर्शकों को हंसी, इमोशन और परिवार की अहमियत… तीनों का एहसास कराया. हालांकि, इस खास मौके पर गोविंदा की कमी भी फैंस को खली, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2026 11:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.