Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों टीवी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी के शो में इस बार शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), सृति झा, कनिका मान, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, चेतना पांडे, जन्नत जुबैर और फैजल शेख जैसे कई कंटेस्टेंट खतरों का सामना करते दिखाई दे रहे हैं। इन कंटेस्टेंट्स ने पहले ही हफ्ते में खतरनाक स्टंट करते हुए दर्शकों को चौंका कर रख दिया था। लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट यहीं खत्म नहीं हुए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हाल ही में इस शो से जुड़ा एक धमाकेदार प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) से जुड़े एक प्रोमो वीडियो में ये देखने को मिला है कि एक्ट्रेस कनिका मान को पिंजरे में लकड़बग्घे के साथ बंद कर दिया गया है। जिसे देखने के बाद रोहित शेट्टी कहते हैं कि, “हाईना कहते हैं इसे। ये जब झुंड में एक साथ आते हैं तो शेर भी डरकर भाग जाता है। ये आपके साथ पिंजरे में होगा।” रोहित शेट्टी के ऐसा रहते ही वहां खड़े कंटेस्टेंट्स के हाथ-पैर फूल जाते हैं। वहीं कनिका मान की भी रोने-चीखने की आवाजें आने लगती हैं।
कनिका मान इस दौरान बुरी तरह घायल भी हो जाती हैं। उन्हें किसी तरह से एक्सपर्ट के पास ले जाया जाता है। लेकिन उनकी हालत काफई खराब हो जाती हैं, जिसे देख वहां मौजूद लोग कहते हैं कि, ‘पक्का इसका पैर खा गया होगा…।’ कनिका मान की ऐसी हालत देखकर राजीव अदातिया और रुबीना दिलैक भी रोने लगते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ से जुड़े इस वीडियो को देखने के बाद अब फैंस भी अलग-अलग रिएक्शन देने लगे हैं। इसी के साथ कई लोगों के कमेंट भी इसपर आने लगे हैं।