Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karanveer Mehra की जीत के 5 कारण, जिन्होंने दिलाई Bigg Boss 18 की ट्रॉफी

Karanveer Mehra winner: बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा बने हैं। करणवीर की जीत के 5 मुख्य कारण आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

karan veer mehra
karan veer mehra file photo

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में करणवीर मेहरा का गेम लोगों को बहुत पसंद आया। वेकअप कॉल मिलने के बाद करणवीर मेहरा ने अपने गेम को काफी सुधारा था और घर के कोने-कोने में उनकी बातें होने लगी थी। विवियन और अविनाश जैसे कंटेस्टेंट भी उनके गेम से जलते शो में देखने को मिले हैं। करणवीर मेहरा जब शो में आए थे, तब उनको शायद ही कोई जानता था। मगर अपने गेम को जिस तरह से करणवीर ने खेला, उनको जनता ने अपना लाडला बना दिया। आज बिग बॉस के असली लाडले को हराकर वो शो की ट्रॉफी जीत गए हैं।

करणवीर मेहरा की जीत के 5 कारण 

आत्म विश्वास 

आम विश्वास ने करणवीर मेहरा को बिग बॉस 18 को विनर बनाया है। पूरे सीजन में वो एक ही बात बोलते दिखे हैं कि शो के विनर बनेंगे। करणवीर मेहरा का खेल को उनके आत्मविश्वास ने ही सबसे ज्यादा ऊपर उठाया था।

---विज्ञापन---

वफादारी

करणवीर मेहरा की वफादारी उनके दोस्तों के प्रति शो में देखने को मिली। चार दोस्तों के ग्रुप को करणवीर ने ही लीड करते थे। चुम, शिल्पा और श्रुतिका तीनों को करणवीर मेहरा ने हमेशा गेम के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश की है।

---विज्ञापन---

मजाकिया अंदाज 

बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा का हर अवतार देखने को मिला है, जिसमें वो लड़ाई-झगड़े के साथ करणवीर ने मजाकियां और शायराना अंदाज देखने को मिला। करण के इस मजाक-मस्ती ने ही लोगों के बीच उनको पॉपुलर किया है।

चुम के साथ रोमांस

करणवीर मेहरा की जीत में चुम दरांग के साथ उनकी रोमांस भी लोगों को पसंद आया। करण ने जिस तरह से चुम के साथ अपने रोमांटिक एंगल को दिखाया, वो भी काफी पॉपुलर हुआ।

---विज्ञापन---

शानदार गेम

बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा का गेम सबसे ज्यादा लाजवाब था। जिस तरह से करण ने विवियन और रजत को अपने गेम से पीछे छोड़ दिया था। करण के गेम को उनके दुश्मन भी पसंद कर रहे थे। विवियन और शिल्पा के बीच में हर बार करणवीर मेहरा ने ही लाइमलाइट बटोरी थी।

First published on: Jan 20, 2025 01:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola