Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

नहीं थम रही Ekta Kapoor-Ram Kapoor की कोल्ड वॉर, टीवी डायरेक्टर ने एक्टर पर फिर कसा तंज

Ekta Kapoor-Ram Kapoor Cold War: एकता कपूर और राम कपूर के बीच कोल्ड वॉर खत्म होती नहीं दिख रही है। डायरेक्टर ने एक बार फिर एक्टर पर तंज कसा है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Ekta Kapoor-Ram Kapoor Cold War: टीवी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वो सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। हाल ही में एक्टर राम कपूर और उनके बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली जो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर एकता ने वीडियो शेयर कर राम कपूर पर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो वजन घटाने की बात करती नजर आ रही हैं। साथ ही उनका सीधा-सीधा निशाना राम कपूर पर है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Jannat Zubair-Faisal Shaikh के रिश्ते में दरार! एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को किया अनफॉलो, लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने वीडियो की शेयर

दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने चेन्नई से वीडियो शेयर कीं। इसमें उन्होंने वजन घटाने को लेकर बात की। इसमें वो एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट, मौनजारो और ओजम्पिक का जिक्र करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब वायरल भी हो रही है।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

डायरेक्टर वीडियो में कहा, ‘मैं चेन्नई में हूं। मेरे पास कुछ समय भी है। मेरा वजन बढ़ गया है। क्या मुझे एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट, मौनजारो, ओजम्पिक लेनी चाहिए? क्या करूं, छोड़ दूं या मुंह बंद रखूं, हम बड़े ही अच्छे लगते हैं।’ वहीं एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ओजम्पिक हो जाए।’

---विज्ञापन---

राम कपूर के वजन घटाने पर उठे सवाल

वहीं कुछ दिन पहले राम कपूर के वजन कम करने पर सवाल उठ रहे थे। कुछ लोग बोल रहे थे कि उन्होंने ओजम्पिक (वजन घटाने वाली दवाई) या फिर सर्जरी से वजन कम किया है। हालांकि इस पर एक्टर ने क्लीयर कर दिया था कि ये सब महज अफवाह है उन्होंने अपना वजन वर्कआउट से कम किया है। वहीं अब एकता का वीडियो भी तंज भरा है।

---विज्ञापन---

दोनों के बीच लड़ाई

दरअसल दोनों के बीच लड़ाई तब छीड़ी जब सिद्धार्थ कन्नन के एक इंटरव्यू में राम कपूर ने अपने बड़े अच्छे लगते हैं में किसिंग सीन के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि एकता ने इस सीन को करने के लिए कहा था। उसके बाद जो हुआ वो एकता ही जाने। वहीं डायरेक्टर ने भी जवाब में कहा था कि मेरे शो के बारे में इंटरव्यू देने वाले गैर-पेशेवर कलाकारों को चुप रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बच्चे से दोस्ताना व्यवहार करें, लेकिन दोस्त न बनें; अभिषेक बच्चन ने पैरेंटिंग पर रखे अपने विचार!

---विज्ञापन---
First published on: Mar 12, 2025 07:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola