Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jannat Zubair-Faisal Shaikh के रिश्ते में दरार! एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को किया अनफॉलो, लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

Jannat Zubair Unfollows Faisal Shaikh: जन्नत जुबैर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड फैजल शेख को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। वहीं एक्ट्रेस ने इसके बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया।

---विज्ञापन---

Jannat Zubair Unfollows Faisal Shaikh: एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड फैजल शेख के रिश्तों में दरार आती दिख रही है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैजल को अनफॉलो कर दिया है। वहीं एक्ट्रेस ने इसके बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है। इससे इंडस्ट्री के गलियारों में दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैलने लगी हैं। इस खबर से फैंस को भी झटका लगा है। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट में क्या कुछ लिखा?

यह भी पढ़ें: आपको तबाह कर देगी ‘द दिल्ली फाइल्स’, इतिहास की काली सच्चाई दिखाना मेरा मिशन: विवेक

---विज्ञापन---

जन्नत ने किया अनफॉलो

जन्नत ने इंस्टाग्राम से फैजल को अनफॉलो करने के बाद एक कुछ फोटोज भी शेयर कीं। इन फोटोज पर एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक कैप्शन भी शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जो है उसे अपनाओ, जो जा चुका है उसे जाने दो और जो होगा उस पर भरोसा रखो।’ अब दोनों के ब्रेकअप की खबरों से फैंस काफी निराश हैं।

---विज्ञापन---

लंबे समय से कर रहे थे डेट?

टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दोनों के एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। फैजल अभी सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रहे हैं। शो के हाल ही के एपिसोड में फराह खान ने कहा था कि वो इसी साल उनकी शादी करवाएंगी और जन्नत की सैर कराएंगी। वहीं लाफ्टर शेफ्स के पहले सीजन में जन्नत जुबैर को सपोर्ट करने फैजल शेख भी नजर आए थे।

फैंस हुए निराश

हालांकि दोनों कभी अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। दोनों की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान भी जारी नहीं किया गया। वहीं अक्सर दोनों को साथ में वीडियो बनाते हुए देखा जाता है। साथ ही सोशल मीडियो पर वो एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं। अब रिश्ते में आई दरार से फैंस भी हैरान रह गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बच्चे से दोस्ताना व्यवहार करें, लेकिन दोस्त न बनें; अभिषेक बच्चन ने पैरेंटिंग पर रखे अपने विचार!

First published on: Mar 12, 2025 06:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola