Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेटे के जन्म के 3 तीन बाद पत्नी के पास बैठकर रोया एक्टर, सता रही थी ये टेंशन?

Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह ने भारती सिंह के पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि उनके बेटे के जन्म के 3 दिन बाद अचानक परमीत उनके पास आए और बैठकर रोने लगे थे। उस किस्से का जिक्र करते हुए अर्चना ने बताया कि वो उस समय काफी इमोशनल हो गए थे।

---विज्ञापन---

archana puran singh
archana puran singh File photo

Archana Puran Singh: भोजपुरी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों के बाद अर्चना लंबे समय से कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रही हैं। अर्चना ने खुद से 7 साल छोटे एक्टर परमीत सेठी से सीक्रेट वेडिंग रचाई थी। अर्चना ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में एक पुराना किस्सा सुनाया था, जिसे सुनकर भारती और हर्ष भी हैरान रह गए थे।

यह भी पढ़ें: Anushka संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं Athiya, क्रिकेट ग्राउंड से वीडियो हुआ वायरल

---विज्ञापन---

अर्चना ने सुनाया दिलचस्प किस्सा 

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और परमीत सेठी की प्रेम कहानी काफी फिल्मी है, ये तो सभी जानते हैं। कपल के दो बेटे भी हैं, ऐसे में जब अर्चना भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में पहुंची थी। उस दौरान उन्होंने परमीत से जुड़ा एक पुराना किस्सा बताया था। अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि जब उनका बड़ा बेटा पैदा हुआ था, तो उसके जन्म के 2 या 3 दिन बाद अचानक परमीत उनके पास आकर रोने लगे थे।

बेटे के जन्म बाद कैसी थी परमीत की हालत

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के मुंह से यह बात सुनकर भारती और हर्ष भी उनका फेस देखने लगते हैं। अर्चना आगे बोलती हैं, ‘ जब मेरा बड़ा बेटा हुआ था, तब उसके जन्म के दूसरे या तीसरे दिन परमीत अचानक उनके बेड पर जमीन पर घुटने के बल बैठ जाते हैं। तो वो उनसे पूछती हैं कि क्या हुआ? मिंकी क्या होगा, एक्ट्रेस ने कहा क्या हुआ?’

---विज्ञापन---

https://www.youtube.com/shorts/F_HTKAw12XI?si=KIKiipPJqrvkkSvd

परमीत को किस बात की थी टेंशन

अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि फिर ‘परमीत कहते हैं, एक दिन जब यह बड़ा होगा और अगर वो कहेगा कि मैं तो सैन फ्रांसिस्को रहना चाहता हूं, तो हम क्या करेंगे’ अर्चना ने कहा कि उनकी बात सुनकर मैं हैरान थी, मुझे समझ नहीं रहा था कि मैं इसे गले लगाऊं या थप्पड़ मांरू। अर्चना आगे कहती हैं कि वो फर्स्ट टाइम पापा बनने पर परमीत बहुत इमोशनल हो गए थे, इसलिए उनको कुछ समझ नहीं आ रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Google पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ Bigg Boss 18 ये कंटेस्टेंट? ‘लाडले’ को छोड़ा पीछे

 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 29, 2024 06:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola