Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aman Jaiswal Death: ‘धरती पुत्र’ एक्टर का लास्ट वीडियो वायरल, फैंस भी हुए इमोशनल

Aman Jaiswal Death: टीवी के मशहूर एक्टर अमन जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। महज 23 साल की उम्र में अमन का सड़क हादसे में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर एक्टर की लास्ट पोस्ट काफी वायरल हो रही है।

Aman Jaiswal Death: टीवी के मशहूर एक्टर अमल जायसवाल महज 23 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर की बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर से उनकी फैमिली से लेकर फैंस तक हर कोई सदमे में है। टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले अमन के जाने से उनके फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अमन की लास्ट पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वो 2025 में अपने नए सपनों के बारे में बात कर रहे हैं।

न्यू ईयर पर शेयर की थी वीडियो

अमन टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से काफी पॉपुलर हुए थे। 31 दिसंबर 2024 को एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं उनके फैंस और फ्रेंड्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि अमन इतनी छोटी उम्र में हम सबको छोड़कर चले गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aman Jaiswal Death: ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम मशहूर टीवी एक्टर की हादसे में मौत

---विज्ञापन---

लिखा था स्पेशल कैप्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में अमन ने व्हाइट शर्ट पहनी है और वो समुद्र किनारे बैठे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अमन ने एक नोट भी लिखा जो आपको भावुक कर देगा। अमन ने लिखा, ‘नए सपनों और अनंत संभावनाओं के साथ 2025 में कदम रख रहा हूं।’ इसे देख उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए। अब किसी को क्या पता था कि साल शुरू होते ही अमन दुनिया ही छोड़कर चले जाएंगे। उनके जाने से हर कोई दुखी है।

बेटे की मौत की खबर से टूटे पिता

अमन का अंतिम संस्कार बिहार के बलिया में किया जाएगा। साथ ही आज यानी 18 जनवरी को उनके घर पर शोक सभा भी रखी जाएगी। अमन के पिता को जैसे ही ये दुखद खबर मिली वो तो जैसे अपनी सुध ही खो बैठे और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार अमन के पिता अस्पताल में भर्ती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan की हालत अब कैसी? डॉक्टर ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

First published on: Jan 18, 2025 08:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola