Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

15 एपिसोड वाली ये सीरीज, रेलगाड़ी में हुई थी शूट, भारतीय रेलवे ने किया था स्पॉन्सर

40 Years Old TV Series: आज से 40 साल पहले आए इस टीवी सीरीज की पूरी शूटिंग रेलगाड़ी में हुई थी. इस सीरियल को भारतीय रेलवे ने स्पॉन्सर किया था.

---विज्ञापन---

40 Years Old TV Series: आज के ओटीटी वाले में लोगों के पास एंटरटेनमेंट के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं. जिसमें लोग अपनी पसंद के हिसाब से कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांटिक जॉनर की फिल्में और सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं. लेकिन आज से 40 साल पहले मनोरंजन के सिर्फ दो ही सॉर्स थे, पहला सिनेमाघरों में लगी फिल्में और दूसरा दूरदर्शन पर आने वाले टीवी सीरीज. उस जमाने में कई ऐसे शो बनाए जाते थे, जिनका मकसद सामाजिक नजरिया बदलना था. ऐसा ही एक शो साल 1986 में आया था, जिसमें रेलगाड़ी के सफर की खासियत को फैमिली ड्रामे और जमीनी हकीकत से जोड़ दिखाया गया था. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

15 एपिसोड वाली ये सीरीज

हम दूरदर्शन के जिस सीरियल के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम ‘यात्रा’ है, जो साल 1986 में आया था. इस टीवी सीरीज में रेलगाड़ी से सफर पर निकले कुछ लोगों की जिंदगी से जुड़ी कहानियां दिखाई गईं थीं. इस सीरियल के कुल 15 एपिसोड थे, जिसके हर एक एपिसोड में कोई न कोई ज्ञान की बात या समाज के लिए सवाल छिपा होता था. डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने इस शो बेहद अगल ढंग से बनाया और सजाया था. इस सीरियल में नीना गुप्ता से लेकर ओम पुरी, नीना गुप्ता, मोहन गोखले, इला अरुण और हरीश पटेल जैसे दिग्गज एक्टर्स शामिल थे. इस शो कन्याकुमारी से लेकर जम्मू, तवी और जैसलमेर से डूम डूमा तक सफर दिखाया है. इस टीवी सीरीज को इंडियन रेलवे ने स्पॉन्सर किया था.

---विज्ञापन---

एक पूरी ट्रेन…

एचटी डिजिटल को दिए इंटरव्यू में शो के डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने बताया कि उन्होंने इस सीरीज के लिए ट्रेन से की जा सकने वाली दो सबसे लंबी यात्राओं को चुना था. उनके लिए ये एक बहुत ही खास अनुभव था, क्योंकि इस सीरीज में उस जमाने के कई मंझे हुए कलाकार और टेक्नीशियंस ने काम किया था. इसके अलावा उनके पास इस शो के लिए एक पूरी ट्रेन थी. इस शो ने न सिर्फ दर्शकों को, बल्कि सीरीज की टीम को भी भारत के अलग-अलग हिस्सों से रूबरू करवाया था.’

First published on: Aug 02, 2026 10:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola