Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बंदूक उठाकर नक्सली बनना चाहता था ये एक्टर, भाई की एक बात ने बदल दी जिंदगी, आज है करोड़ों दिलों की धड़कन

साउथ के इस सुपरस्टार ने खुलासा किया कि एक समय में वह नक्सली बनकर बंदूक उठाना चाहते थे, लेकिन बड़े भाई की एक सलाह ने उनकी सोच और जिंदगी की दिशा बदल दी.

---विज्ञापन---

साउथ सिनेमा का एक ऐसा सितारा जिसने नक्सली बनने का सपना देखा था, उसे बंदूक उठाकर समाज में फैली गलत चीजों को हटाना था, लेकिन फिर इस फैसले को उनके बड़े भाई ने बड़ी ही सूझ-बूझ से बदला, उन्होंने अपने छोटे भाई से सिर्फ एक सवाल किया, जिसने उनकी सोच को ही बदलकर रख दिया, वो शख्स आज इंडस्ट्री का जाना-माना स्टार है. आइए जानते हैं हम किस सितारे की बात कर रहे हैं?

एक्टर ने खोला बड़ा राज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण हैं वो, जिन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए. करोड़ों लोगों के चहेते अभिनेता ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह नक्सली बनने का सपना देखते थे और बंदूक उठाने के लिए भी तैयार थे. हालांकि, बड़े भाई चिरंजीवी की समझाइश ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी.

---विज्ञापन---

ये क्या बोल गए एक्टर?

एक इंटरव्यू में पवन कल्याण ने बताया कि किशोरावस्था के दिनों में उनके मन में समाज में फैले अन्याय और असमानता को लेकर काफी गुस्सा था. 80 के दशक में दुनिया भर में हो रही घटनाओं का उन पर गहरा असर पड़ा था. साउथ अफ्रीका में नस्लभेद, श्रीलंका में एलटीटीई आंदोलन, कोल्ड वॉर, जर्मनी की राजनीतिक उथल-पुथल और भारत में उग्रवाद जैसी घटनाएं उन्हें बेचैन करती थीं.

बदलाव की चाह थी

पवन ने कहा कि इसी गुस्से और बदलाव की चाह में उनके मन में नक्सली आंदोलन से जुड़ने का विचार आया. वह छात्रों के साथ कई सार्वजनिक बैठकों में भी शामिल हुए और उन्हें लगता था कि हथियार उठाकर ही व्यवस्था बदली जा सकती है. उन्होंने स्वीकार किया कि 17 से 21 साल की उम्र के बीच वह इस सोच से काफी प्रभावित रहे.

---विज्ञापन---

बड़े भाई ने बदली जिंदगी

हालांकि, इसी दौरान उनके बड़े भाई और मेगास्टार चिरंजीवी ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछा, जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया. चिरंजीवी ने कहा, ‘अगर तुम्हारे ऊपर परिवार की जिम्मेदारी होती और कोई तुम्हारी मेहनत पर निर्भर होता, तब भी क्या तुम यही रास्ता चुनते?’ इस सवाल का जवाब पवन के पास नहीं था.

ऐसे बदली पवन की सोच

पवन कल्याण के मुताबिक, उस बातचीत ने उनकी सोच बदल दी. उन्होंने महसूस किया कि समाज में बदलाव लाने के लिए सिर्फ संघर्ष ही नहीं, बल्कि रचनात्मक रास्ते भी जरूरी होते हैं. इसके बाद उन्होंने आध्यात्मिकता की ओर रुख किया और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा.

---विज्ञापन---

आज कर रहे बड़ा काम

आज पवन कल्याण न सिर्फ साउथ सिनेमा के बड़े सितारे हैं, बल्कि राजनीति में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. उनका यह खुलासा बताता है कि जिंदगी में सही समय पर मिली एक सलाह इंसान की पूरी दिशा बदल सकती है.

First published on: Jun 11, 2026 11:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola