Thursday, 16 April, 2026

---विज्ञापन---

दूसरे धर्म में शादी पर भड़के लोग, ट्रोलिंग से टूटी यूट्यूबर, छलके आंसू बोली- असली सनातनी…

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंफ्यूएंसर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने लंबे समय रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी कर ली, लेकिन मामला वहां गर्मा गया, जब लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू किया, दरअसल दोनों नें इंटरफेथ शादी की है, दोनों ने हिंदू और मुस्लिन दोनों रीति-रिवाजों से अपने रिश्ते को कंफर्म किया है.

अपनी फनी वीडियोज से लोगों का दिल जीतने वाली फेमस यूट्यूबर कनिका शर्मा लगातार सुर्खियों में हैं. कनिका ने हाल ही में साकिब सैफी से शादी की है, लेकिन दूसरे धर्म में शादी करना उन्हें भारी पड़ गया. शादी के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और नफरत का सामना करना पड़ रहा है.

कनिका और साकिब की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात इंटरनेट पर हुई, साथ में कंटेंट बनाते-बनाते दोस्ती प्यार में बदल गई. लंबे रिलेशनशिप के बाद इस साल मार्च में दोनों ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी कर ली. खास बात ये रही कि दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को पूरा सपोर्ट किया.

हालांकि, जहां एक तरफ फैमिली का साथ मिला, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया. शादी के बाद कनिका को न सिर्फ ट्रोल किया गया, बल्कि उनके परिवार को भी भला-बुरा कहा गया, लगातार मिल रही नफरत ने आखिरकार कनिका को भावुक कर दिया.

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो रोते हुए, ट्रोलर्स को जवाब देती नजर आईं. कनिका ने कहा कि लोगों को किसी की पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है. उन्होंने गुस्से और दर्द के साथ कहा कि उनके माता-पिता और भाई को गालियां देना बिल्कुल गलत है.

वीडियो में कनिका ने अपने परिवार की तारीफ करते हुए, बताया कि उनके पिता पिछले 20 सालों से अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सेवा कार्यों में लगा रहे हैं. उनकी मां कभी किसी जरूरतमंद या जानवर को भूखा नहीं जाने देतीं, और उनके भाई भी समाज सेवा में लगे रहते हैं. कनिका ने कहा कि असली सनातनी वही होता है, जो सेवा और इंसानियत को समझे, न कि सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखावा करे.

कनिका और साकिब की कहानी जहां कई लोगों के लिए प्यार और एकता की मिसाल है, वहीं कुछ लोग इसे लेकर अब भी अपनी सोच नहीं बदल पा रहे हैं. हालांकि, इस मुश्किल वक्त में भी कनिका को अपने फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है, जो उनके साथ मजबूती से खड़े हैं.

First published on: Apr 16, 2026 10:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.