---विज्ञापन---
बच्चों के मुस्लिम नाम… यूट्यूबर अरमान मलिक पर लगे आरोप, तो भड़कीं पायल बोलीं- ‘हमें जो पसंद…’
यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. अपनी दो शादियों और बड़े परिवार की वजह से अकसर चर्चा में रहने वाले अरमान इस बार बच्चों के नाम को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों के असली जो डॉक्यूमेंट में हैं, वो नाम मुस्लिम हैं, जबकि घर में उन्हें हिंदू नामों से बुलाया जाता है.
इस विवाद के बीच उनकी पहली पत्नी पायल मलिक का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया, और साफ कहा कि बच्चों का नाम रखना उनका निजी फैसला है. दरअसल, अरमान मलिक चंडीगढ़ में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ रहते हैं, और उनके पांच बच्चे हैं.
हाल ही में पायल तीसरी बार मां बनी हैं, और उन्होंने अपने बेटे का नाम रुद्र रखा है. इसी के बाद से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ यूजर्स का दावा है, कि परिवार ने दिखावे के लिए हिंदू नाम रखे हैं, जबकि असली नाम अलग हैं.
इस पर पायल ने कहा, 'हमें जो नाम पसंद आते हैं, हम वही रखते हैं. डॉक्यूमेंट में क्या नाम है, या घर में क्या बुलाते हैं, ये हमें किसी को बताने की जरूरत नहीं है.' उन्होंने उदाहरण देते हुए, कहा कि उनके बच्चों के नाम जैद, अयान, तूबा, कृष्णा, कियारा और पृथ्वी जैसे अलग-अलग नाम हैं.
पायल ने इस बहस को धर्म से जोड़ने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, कि इंसान को हिंदू-मुस्लिम में बांटना गलत है. 'भगवान ने सबको एक जैसा बनाया है, तो हम फर्क करने वाले कौन होते हैं.' इस दौरान पायल इमोशनल भी नजर आईं.
उन्होंने बताया, कि ऑनलाइन नफरत से उन्हें काफी दुख पहुंचता है. उन्होंने कहा, 'लोग बच्चों तक को बद्दुआ देते हैं, ये बहुत गलत है.' पायल ने लोगों से अपील की, कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के बजाय सकारात्मक चीजें करें.
बता दें, कि अरमान मलिक का असली नाम संदीप सिंह है, और वो हरियाणा के हिसार से हैं. वो अपने परिवार के साथ रियलिटी शो 'बिग बॉस' ओटीटी में भी नजर आ चुके हैं. बहरहाल, ये विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन पायल के बयान के बाद साफ है, कि मलिक परिवार इस मुद्दे पर किसी को सफाई देने के मूड में नहीं है.