Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को अबतक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी मिली है. ओपनिंग के बाद इसकी कमाई में भले ही थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है.
7वें दिन की कमाई
बात करें भूत बंगला की कमाई के बारे में तो अक्षय कुमार की इस फिल्म ने सातवें दिन अबतक ₹2.51 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹96.83 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹81.41 करोड़ हो गया है, हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.
गिरती जा रही है भूत बंगला की कमाई
17 अप्रैल को रिलीज हुई भूत बंगला का पेड प्रीव्यू भी रखा गया था. 16 अप्रैल 2026 को पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये. वहीं ओपनिंग डे यानी 17 अप्रैल 2026 को फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की. इसके बाद फिल्म ने पहले वीकेंड शनिवार को 19.00 करोड़ और रविवार को 23.00 करोड़ की धांसू कमाई की. इसके बाद से लगातार इसकी कमाई गिरती नजर आ रही है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ रुपये है. इस हिसाब से आने वाले दिनों में फिल्म को अच्छी कमाई करनी होगी. ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी, वामिका गब्बी और तब्बू भी शामिल हैं. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां स्थित एक पुराने बंगले में कई राज छीपे हुए हैं. ऐसे में बंगले का मालिक अर्जुन इसकी गहराई तक जाता है.