---विज्ञापन---
Haryanvi एक्ट्रेस Divyanka Sirohi की कास्ट के पीछे क्यों पड़े लोग? जानिए क्या है कंफ्यूजन
Divyanka Sirohi: बुधवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए किसी बुरे सपने जैसा है, जहां 30 साल की उभरती हुई कलाकार के निधन ने सबको झकझोर कर दिया, उनके परिवारवालों के साथ-साथ उनके फैंस का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है, लेकिन ऐसे में एक चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो से चल रही है, आइए जानते हैं वो क्या है?
हरियाणवी इंडस्ट्री की स्टार दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन ने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. इतनी कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई, लेकिन इसी के साथ एक और बात तेजी से चर्चा में आ गई, उनकी कास्ट को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन.
दरअसल, दिव्यांका सिरोही के नाम के साथ जुड़ा सिरोही सरनेम लोगों को उलझन में डाल रहा है. कई लोग उन्हें राजस्थानी राजपूत मान रहे हैं, जबकि कुछ उन्हें हरियाणा के जाट समुदाय से जोड़ रहे हैं.
यही वजह है, कि उनकी मौत के बाद लोग उनकी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ उनकी जाति और पृष्ठभूमि के बारे में भी लगातार सर्च कर रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांका सिरोही हिंदू धर्म को मानने वाली जाट समुदाय से संबंध रखती थीं. हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सिरोही नाम जाट समुदाय के कुछ लोगों के बीच भी इस्तेमाल होता है.
वहीं दूसरी ओर, राजस्थान के सिरोही जिले से जुड़े देवड़ा चौहान राजपूतों का भी इस नाम से संबंध माना जाता है. इसी समानता के कारण सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति बन गई है.
हालांकि, ये भी सच है, कि किसी कलाकार की पहचान उसके काम से होती है, न कि उसकी जाति से. दिव्यांका सिरोही ने अपने करियर में कई म्यूजिक वीडियोज और प्रोजेक्ट्स के जरिए हरियाणवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी.
उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें लाखों दिलों की पसंद बना दिया था. उनकी मौत के बाद फैंस लगातार उनके पुराने वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. कई लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं, कि क्या किसी मानसिक तनाव की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया.
हालांकि परिवार की ओर से इसे अचानक हुई घटना बताया गया है. फिलहाल, इंडस्ट्री और फैंस दोनों ही इस युवा कलाकार के चले जाने से दुखी हैं. कास्ट को लेकर चल रही बहस के बीच एक बात साफ है, दिव्यांका सिरोही ने कम उम्र में ही जो मुकाम हासिल किया, वो उन्हें हमेशा यादगार बना देगा.