---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Day 36: लगातार बॉक्स ऑफिस पर पैसे छाप रही ‘धुरंधर 2’, जानें 36वें दिन की कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 36: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को 36 दिन हो गए हैं. महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर टिकी ये फिल्म लगातार सिनेमाघरों में पसंद की जा रही है. 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई धुरंधर 2 की दीवानगी अब भी देखी जा रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection day 36
Dhurandhar 2 Box Office Collection day 36

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 36: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और शानदार कलेक्शन कर रही है. भले ही इस बीच इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आइए इसके 36वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

36वें दिन की कमाई

sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 36वें दिन अबतक 92 लाख का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,342.99 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,122.01 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है. इससे पहले धुरंधर 2 35वें दिन 1.70 करोड़ और 34वें दिन 2.10 करोड़ कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

भारत में नंबर 2 पर ‘धुरंधर 2’

धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन अभी ₹1,122.01 करोड़ रुपये हुआ है. ऐसे में इसे भारत की सबसे कमाऊ फिल्म बनने के लिए अभी लंबा सफर तय करना पड़ेगा. फिलहाल नंबर वन पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 है, जिसने देश में नेट 1234.10 करोड़ कमाए थे.

---विज्ञापन---

वल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तीसरे नंबर पर ‘धुरंधर 2’

बात करें वल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की तो पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल है, जिसकी कमाई 2070.3 करोड़ है. इसके लिए धुरंधर 2 की राह बहुत मुश्किल है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2 है, जिसका कलेक्शन 1788.06 करोड़ है. वहीं, धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1764.15 करोड़ है.

---विज्ञापन---

जल्द ही ओटीटी पर आएगी ‘धुरंधर 2’

बात करें फिल्म की तो धुरंधर 2 साल 2025 में आई स्पाई-थ्रिलर धुरंधर का सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, संजय दत्त और दानिश पंडोर लीड रोल में हैं. इसका पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. वहीं अब ‘धुरंधर 2’ भी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2026 09:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.