---विज्ञापन---
कैंसर की सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ क्यों रख रहीं व्रत? एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए से वह अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं. बीते साल उन्हें लिवर कैंसर और फिर हाल ही में फरवरी में सिस्ट की सर्जरी जैसी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, अपनी सेहत को लेकर गंभीर दीपिका ने इन मुश्किलों के आगे हार मानने के बजाय अपनी लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव करने का फैसला किया है.
सर्जरी के बाद का कठिन दौर- दीपिका ने बताया कि पिछला हफ्ता उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें उन्हें लगातार डॉक्टर्स के पास जाना पड़ा और कई स्कैन करवाने पड़े. बीमारी के कारण उन्हें होने वाली चिंता और घबराहट ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाला था, जिसे वह अब अपनी नई दिनचर्या से संतुलित कर रही हैं.
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting)- अपनी रिकवरी के लिए दीपिका ने 'इंटरमिटेंट फास्टिंग' शुरू की है. उन्होंने बताया कि वह अब रात का खाना काफी जल्दी खा लेती हैं और उसके बाद उपवास (व्रत) रखती हैं. यह उनके सिस्टम का अब एक हिस्सा बनता जा रहा है, जो शरीर को ठीक करने में मदद करता है.
अनुशासन भरा रूटीन- एक्ट्रेस ने अपनी जीवनशैली में कड़ा अनुशासन लागू किया है. उन्होंने ब्रीदिंग एक्सरसाइज और रोजाना वॉक को अनिवार्य कर दिया है. वह अब इस बात पर विशेष ध्यान देती हैं कि उन्हें क्या खाना है, कितनी मात्रा में खाना है और सही समय क्या है.
मानसिक शांति की तलाश- शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ दीपिका अब मानसिक शांति पर भी जोर दे रही हैं. व्लॉग के जरिए उन्होंने साझा किया कि कैसे वह तनाव भरे दौर से गुजर चुकी हैं और अब 'ब्रीदिंग एक्सरसाइज' के जरिए अपने मन को शांत रखने का प्रयास कर रही हैं.
फैंस के साथ पारदर्शिता- दीपिका की सबसे बड़ी ताकत उनकी ईमानदारी है. उन्होंने बीमारी से लेकर रिकवरी तक की हर छोटी-बड़ी बात अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से साझा की है, जो उनके दर्शकों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देती है.