---विज्ञापन---

कौन था दाऊद इब्राहिम का भाई? जो अंडरवर्ल्ड के अलावा लिखता था सलमान खान-ऋषि कपूर के लिए गाने

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में हर कोई जानता है. सभी जानते हैं कि वह भारत का एक कुख्यात अपराधी, ड्रग तस्कर और एक बहुत बड़ा सरगना है. 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य तौर पर साजिश कर्ता दाऊद को ही बताया जाता है, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की जानें गई थीं. हालांकि दाऊद इब्राहिम के परिवार और उनके भाई के बारे में कोई नहीं जानता है. वहीं, आज हम दाऊद इब्राहिम के एक भाई के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका अंडरवर्ल्ड से भी गहरा नाता रहा है. लेकिन वह सलमान खान-ऋषि कपूर जैसे एक्टर के लिए गाने लिख चुका है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं दाऊद इब्राहिम के भाई नूर उल हक कास्कर की. जिसे नूरा के नाम से जाना जाता था और वह दाऊद का भाई था. जहां दाऊद इब्राहिम मुंबई के अंडरवर्ल्ड में कुख्यात नाम था. वहीं नूरा भी उसका साथ देता था. नूरा जबरन वसूली में शामिल था और बॉलीवुड फिल्म उद्योग में दाऊद के संपर्कों को संभालता था. वह डी-कंपनी के लिए निर्माण और जबरन वसूली के कारोबार की देख-रेख करने के लिए जाना जाता था. इतना ही नहीं वह बॉलीवुड का गीतकार भी था.

नूरा ने सीक्रेटली बड़ी फिल्मों के लिए गाने लिखे. उन्होंने सलमान खान, ऋषि कपूर जैसे एक्टर्स की फिल्मों के लिए गाने लिखे थे. जिसमें से चूम लूं होंठ तेरे, तुमसे जो देखते ही, जैसे गाने लिखे और इन गानों को लोगों ने खासा पसंद भी किया. लेखक एस हुसैन जैदी ने नूरा के बारे में कहा था कि उनके गानों में रिफाइंड रोमांस के साथ-साथ मुंबई की टपोरी भाषा का दिखाई देती थी.

बॉलीवुड में काम करने के बाद भी नूरा को पब्लिकली पहचान हासिल नहीं हुई. उन्होंने 1992 में आई फिल्म महबूब मेरे महबूब में गीतकार की भूमिका निभाई थी. उन्होंने गुमनाम रहकर अपना काम किया और अंडरवर्ल्ड में भी दाऊद का काम संभालता रहा.

बता दें कि नूरा की मौत कराची में हिंसक तरीके से हुई थी. खबरों के मुताबिक नूरा को 5 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अगवा किया गया था, लेकिन बाद में गोली मारकर उसे दाऊद के घर के बाहर फेंक दिया था. उसकी मौत ने इब्राहिम के परिवार को हिला कर रख हिलाकर रख दिया था. साथ ही इस चीज ने परिवार के अंदर के विश्वासघात को सामने ला दिया था.

नूरा का जीवन बॉलीवुड और अपराध के बीच झूल रहा था. उसका फिल्मों में भी उसका खासा लगाव था. वह रोमांटिक गाने लिखने का शौकीन था. लेकिन अपने परिवार के लिए भी वफादार था और लंबे वक्त दाऊद का भी काम संभाला.

First published on: Apr 03, 2026 12:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.