---विज्ञापन---
कौन हैं Sadhvi Satish Sail ? जिसने 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब ‘मिस वर्ल्ड’ में लहराएंगी परचम

Who Is Sadhvi Satish Sail: भारत को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है. गोवा की साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज जीतकर देशभर में सुर्खियां बटोर ली हैं. ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित इस भव्य इवेंट में 30 कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देते हुए, साध्वी ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कॉन्फिडेंस और समझदारी से जजों का दिल जीत लिया.

ये कॉम्पिटिशन KIIT (Kalinga Institute of Industrial Technology) में आयोजित हुआ, जहां टैलेंट, इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी के कई राउंड हुए. हर राउंड में साध्वी ने अपनी अलग पहचान बनाई, और आखिरी में विजेता का ताज अपने नाम कर लियाय इस मुकाबले में राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि श्री अद्वैता सेकंड रनरअप बनीं.

साध्वी सतीश सैल सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि बेहद टैलेंटेड भी हैं, उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में पढ़ाई की है, और खास बात ये है, कि वो 7 भाषाएं धाराप्रवाह बोल और लिख सकती हैं. यही मल्टी टैलेंट उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाता है.

इस ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की. जूरी में मधुर भंडारकर, जीनत अमान, नेहा धूपिया, सेलिना जेटली और टेरेंस लुईस जैसे बड़े नाम शामिल रहे. वहीं, जुबिन नौटियाल की परफॉर्मेंस ने माहौल को और शानदार बना दिया, जबकि मनीष पॉल ने अपनी होस्टिंग से शो में जान डाल दी.

अब साध्वी का अगला लक्ष्य इंटरनेशनल स्टेज है. वो मिस वर्ल्ड 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. उनकी ग्रेस, कॉन्फिडेंस और प्रेजेंस ऑफ माइंड को देखते हुए, फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं.

बहरहाल, साध्वी सतीश सैल की जीत सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, टैलेंट और कॉन्फिडेंस की कहानी है, जो आज देशभर की लड़कियों के लिए इंसपिरेशन बन रही है.