Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में कौन निभा रहीं श्रीराम की मां का किरदार? ‘एनिमल’ में खास रोल में आईं थीं नजर

नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, हाल ही में फिल्म में एक ऐसी एक्ट्रेस की एंट्री री बात सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को हाई कर दिया है, दरअसल फिल्म में रणवीर सिंह, साई पल्लवी, रकुल प्रीत, सनी देओल जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, ऐसे में श्रीराम की मां का किरदार जो एक्ट्रेस निभाने वाली हैं, उनका फैंस के साथ बेहद खास कनेक्शन है.

'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी है. करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट सुर्खियां बटोर रही है, और अब एक अहम किरदार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

फिल्म में भगवान श्रीराम की मां के किरदार के लिए एक जाना पहचाना चेहरा चुना गया है. ये रोल निभाएंगी इंदिरा कृष्णन. खास बात ये है, कि हाल ही में वे 'एनिमल' में रणबीर कपूर की सास के किरदार में नजर आई थीं. अब उसी एक्टर की मां का रोल निभाने जा रही हैं, जो दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प कनेक्शन बनाता है.

इंदिरा कृष्णन लंबे समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं. उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं, और अपनी सादगी भरी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों की बात करें, तो वे 'तेरे नाम' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

वहीं टीवी पर भी उन्होंने मजबूत पहचान बनाई है. श्रीराम की मां का किरदार सिर्फ एक मां का रोल नहीं, बल्कि आदर्श, धैर्य और संतुलन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. मेकर्स इस रोल को ज्यादा ओवरड्रामेटिक नहीं, बल्कि शांत और प्रभावशाली तरीके से पेश करना चाहते हैं.

यही वजह है, कि इस किरदार के लिए ऐसी एक्ट्रेस को चुना गया है, जो भावनाओं को सहज और सच्चे अंदाज में पर्दे पर उतार सकें. फिल्म का स्केल भी बेहद भव्य बताया जा रहा है. हाई एंड वीएफएक्स और इंटरनेशनल लेवल की टेक्नोलॉजी के साथ इसे तैयार किया जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को कई हिस्सों में रिलीज करने की प्लानिंग है, और इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में आ सकता है. बहरहाल, बड़ी स्टारकास्ट, भव्य सेट्स और दमदार कहानी के साथ 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा, कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा इतिहास रचती है.

First published on: Apr 23, 2026 02:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.