---विज्ञापन---
कौन हैं Chinnu Pappu? जिसकी मौत से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, एक महीने पहले हुआ था तलाक

Who is Chinnu Pappu?: सोशल मीडिया पर इस समय एक चिन्नू पप्पू की मौत को लेकर बवाल खड़ा हो रखा है. चिन्नू पप्पू एक यंग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनका सोमवार को निधन हो गया. 24 साल की चिन्नू पप्पू को उनके पड़ोसियों ने घर में बेहोश पाया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चलिए आपको बताते है कि चिन्नू पप्पू कौन हैं.

चिन्नू पप्पू एक उभरती हुईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं, उनका असली नाम रेशमा था. 24 साल की रेशमा केरल के कासरगोड के डेलमपाडी पंचायत के अधुर गांव की रहने वाली थी.

चिन्नू पप्पू के नाम से फेमस रेशमा के इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. वो अपने इंस्टाग्राम वीडियो रील के जरिए गांव की जिंदगी और वहां के काम को दिखाती थी.

जैसे ही चिन्नू पप्पू के अचानक निधन की खबर आई पूरे क्षेत्र और सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई. हर कोई ये जानने के लिए परेशान है कि आखिर चिन्नू पप्पू के साथ क्या हुआ.

जानकारी के अनुसार, रेशमा कासरगोड कस्बे के पास उलियाथादक्का इलाके में किराए के मकान में रहती थी. सोमवार दोपहर पड़ोसियों ने उसे घर में बेहोश पाया, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने रेशमा के माता-पिता को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने अंनेचुलरल डेथ का केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के बाद रेशमा के शव को परिवार को सौंप दिया गया.

बताया जा रहा है कि रेशमा ने लव मैरिज की एक महीने पहले ही दोनों का तलाक हो गया था. रेशमा और उनके पति का एक चार साल का बच्चा भी है, जो फिलहाल अधुर गांव में अपने नाना-नानी के साथ रह रहा है.