---विज्ञापन---

पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav की नेटवर्थ कितनी है? एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर चुके हैं. अपने किरदारों से सबको हंसाने वाले राजपाल यादव सालों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं. उनके द्वारा निभाया गया हर एक किरदार काफी खास रहा है. आइए आज एक्टर के बारे में कुछ दिलचस्प बाते जानते हैं.

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर चुके हैं. सरेंडर से ठीक पहले राजपाल यादव ने इमोशनल अपील की और कहा, "सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. मुझे कोई और रास्ता नहीं दिख रहा… सर, यहां हम सब अकेले हैं. कोई दोस्त नहीं होता. मुझे इस संकट से खुद ही निपटना है. " उनकी ये बात वायरल हो गई और ऐसे में राजपाल के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें लेकर चिंता जाता रहे.

बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव के इस बयान से कई फैंस और इंडस्ट्री के कलाकार हैरान रह गए हैं. ऐसे में राजपाल की मदद करने के लिए इंडस्ट्री के सितारे भी अपील कर रहे हैं.

बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव की टोटल अनुमानित नेट वर्थ 80-85 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्होंने ये संपत्ति फिल्मों, ब्रांड प्रमोशन, प्रॉपर्टी आदि से इकट्ठी की है.

फिल्मों में फीस की बात करें, तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव फिल्मों के लिए लगभग 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. प्रोजेक्ट्स के हिसाब से फीस 3 करोड़ रुपये तक भी जा सकती है. इसके अलावा स्टेज शो और इवेंट्स के लिए राजपाल 10-15 लाख तक चार्ज करते हैं.

बता दें राजपाल यादव जल्द ही आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में दिखने वाले हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी. इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. इसके अलावा राजपाल मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू दि जंगल' में भी दिखेंगे.

First published on: Feb 10, 2026 06:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.