---विज्ञापन---

Netflix पर लोगों के होश उड़ा रही ये सच्ची कहानी, मर चुकी थी लड़की, फिर भी 900 दिनों तक चलती रहीं सांसें, रूह कंपा देगी सच्चाई

रोमांटिक वेब-सीरीज या कॉमेडी फिल्में देखकर ऊब गए हैं, और कुछ सच्ची घटना पर आधारित क्राइम-थ्रिलर देखने की चाह रखते हैं, तो ये सीरीज आपके लिए बेस्ट च्वॉइस होगी, इसका हर एक सीन आपको और ज्यादा सोचने पर मजबूर कर देगा, इसमें दिखाए गए तीन एपिसोड पलक तक झपकाने की इजाजत नहीं देंगे. क्या आप समझे हम किस सीरीज या फिल्म की बात कर रहे हैं.

आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सच्ची घटनाओं पर आधारित कंटेंट दर्शकों को सबसे ज्यादा अट्रैक्ट कर रहा है. खासकर Netflix पर ऐसी कई डॉक्यू-सीरीज मौजूद हैं, जो न सिर्फ एंटरटेन करती हैं, बल्कि अंदर तक झकझोर भी देती हैं. इन्हीं में से एक है स्पेनिश क्राइम डॉक्यू-सीरीज 900 Days Without Anabel, जो इन दिनों खूब चर्चा में है.

ये सीरीज एक ऐसी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसे जानकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. कहानी है 22 साल की लड़की Anabel Segura की, जो साल 1993 में स्पेन की राजधानी Madrid से अचानक लापता हो गई थी.

बताया जाता है, कि अनाबेल रोज की तरह जॉगिंग के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उस दिन के बाद वो कभी वापस नहीं लौटीं. इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. अपहरणकर्ताओं ने उसके परिवार से भारी फिरौती की मांग की, और करीब 900 दिनों तक फोन कॉल्स के जरिए उन्हें लड़की के जिंदा होने का भ्रम देते रहे.

सबसे चौंकाने वाली बात ये थी, कि किडनैपर्स ने अनाबेल की हत्या पहले ही कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद वे ढाई साल तक परिवार को धोखे में रखे रहे. इस दौरान रिकॉर्ड की गई आवाजों और नकली सबूतों के जरिए उन्होंने पुलिस को भी भ्रम में डालने की कोशिश की.

सीरीज में इन असली कॉल रिकॉर्डिंग्स को पहली बार सामने लाया गया है, जिससे पूरी कहानी और भी डरावनी लगने लगती है. ये दिखाता है, कि अपराधी किस हद तक जाकर किसी परिवार के दर्द का फायदा उठा सकते हैं.

इस डॉक्यू-सीरीज को Mónica Palomero ने डायरेक्ट किया है, जो पहले भी कई सच्ची घटनाओं पर काम कर चुकी हैं. कुल 3 एपिसोड वाली इस सीरीज का हर एपिसोड करीब 45 से 50 मिनट का है.

पहले एपिसोड में अनाबेल के गायब होने और फिरौती के कॉल्स की कहानी दिखाई गई है. दूसरे एपिसोड में पुलिस जांच और ऑडियो टेप्स की सच्चाई सामने आती है. वहीं, आखिरी एपिसोड में अपराधियों की गिरफ्तारी और अनाबेल के शव के मिलने की पूरी कहानी दिखाई गई है, जो 900 दिनों बाद एक सुनसान फैक्ट्री से बरामद हुई थी.

रिलीज के बाद से ही ये सीरीज दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रही, और कई दिनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रही. हालांकि, ये फिलहाल हिंदी में उपलब्ध नहीं है, लेकिन इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ इसे आसानी से देखा जा सकता है.

अगर आप क्राइम और सस्पेंस से भरी सच्ची कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो ये डॉक्यू-सीरीज आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है. इसकी कहानी आपको आखिरी तक बांधे रखेगी, और खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दिमाग में घूमती रहेगी.

First published on: Apr 03, 2026 04:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.