---विज्ञापन---

होली पर घर बैठे देख लें OTT की ये 5 धांसू फिल्म-सीरीज

Web Series: अगर आप होली के दिन कुछ शानदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए OTT पर मौजूद 5 नई और शानदार वेबसीरीज लेकर आए हैं. इन सीरीज की कहानी आपको बेहद पसंद आएंगी. इस लिस्ट में कोंकणा सेन शर्मा की साइकोलॉजिकल ड्रामा 'एक्यूज्ड' भी शामिल है.

अक्यूज्ड- ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गंभीर सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोपों में उलझ जाती है. इस सीरीज को आप Netflix पर देख सकते हैं.

क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम- ये एक मराठी ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी प्रिंसिपल दिनकर शिर्के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मराठी-मीडियम स्कूल को बंद होने से बचाने के लिए पुराने स्टूडेंट्स के साथ फिर से मिलता है, और रीजनल भाषा की पढ़ाई और कॉर्पोरेट इंग्लिश-मीडियम स्कूलों के बढ़ने के बीच के टकराव को दिखाता है. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

थडायम- ये एक जबरदस्त तमिल क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी बेरहमी से हुई हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है. इन सब के पीछे एक बहुत ही शातिर और चालाक हत्यारा है, जो कोई सुराग नहीं छोड़ता. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

दहाड़- सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज दहाड़ भी आपको बेहद पसंद आएगी. इस सीरीज की कहानी में अंजलि भाटी यानी सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस ऑफिसर के तौर पर सार्वजनिक शौचालयों में मृत पाई जाने वाली महिलाओं की सिलसिलेवार मौतों की जांच करती हैं. ये एक जबरदस्त क्राइम- थ्रिलर वेब सीरीज है. इसकी कहानी आप Prime Video पर देख सकते हैं.

सीक्रेट स्टोरीज: रोजलिन- इस सीरीज को आप JioHotstar पर देख सकते हैं. ये एक मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जो रोजलिन नाम की एक लड़की की कहानी है.

First published on: Mar 03, 2026 01:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.