---विज्ञापन---
Netflix पर देख डालें 113 की ये शानदार क्राइम-थ्रिलर, एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक शानदार क्राइम-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो ये फिल्म आपके लिए हैं. सालों पुरानी इस फिल्म की कहानी आज भी बेहद पसंद की जाती है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर आराम से देख सकते हैं. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
हम बात कर रहे हैं साल 2014 में आई क्राइम-थ्रिलर फिल्म मर्दानी की, जिसकी जबरदस्त कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब इसे नेटफ्लिक्स पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं.
फिल्म में रानी मुखर्जी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाती हैं. इसकी कहानी एक अनाथ लड़की के अचानक गायब होने से शुरू होती है, जिसके पुलिस ऑफिसर शिवानी इस केस को हैंडल करती हैं. आगे की कहानी में शिवानी का सामने एक खूंखार मानव तस्कर से होता है, जो इस तरह के काले धंधे का मास्टरमाइंड है.
ऐसे में शिवानी इस पूरे मायाजाल को खत्म करने का फैसला लेती है. क्राइम, थ्रिल और एक्शन से भरपूर ये फिल्म हर एक मोड़ पर चौंकाती है. इसका क्लाइमेक्स देखकर आपकी आंखें निकल आएंगी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म काफी पसंद की गई थी.
फिल्म से रानी मुखर्जी का लीड किरदार काफी पसंद किया. इससे उन्हें एक अलग पहचान भी मिली. फिल्म में विलेन बनें ताहिर राज भसीन ने भी इसमें जबरदस्त काम किया है. ताहिर की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है.
अगर आप कोई शानदार थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो रानी मुखर्जी की ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. इसे आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं.